हमारे खिलाड़ी हमारी शान हैं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नायब सैनी सरकार की खेल नीति का उद्देश्य हरियाणा को खेल शक्ति बनाना है : बड़ौली

नायब सैनी सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली सोनीपत में आयोजित द्वितीय हरियाणा राज्य स्तरीय युवा ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

चंडीगढ़, 3 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में हमेशा अग्रणी रहे हैं। नायब सैनी सरकार खिलाड़ियों की मेहनत को पहचानती है और उन्हें और बेहतर सुविधाएं, कोचिंग और प्रशिक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह बातें श्री बड़ौली ने शनिवार को सोनीपत के हिंदू स्कूल में आयोजित द्वितीय हरियाणा राज्य स्तरीय युवा ताइक्वांडो खेल 2025-26 में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। यहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हमारे खिलाड़ी हमारी शान हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जितना पढ़ाई का महत्व है उतना ही खेल का महत्व है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। श्री बड़ौली ने कहा कि युवा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी जीवन अच्छा बना सकते हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार की बेहतरीन खेल नीति का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार समाज में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर जिले में अलग-अलग खेलों की नर्सरियां खोल रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हरियाणा की भाजपा सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को मजबूत करने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के हर पहलू पर तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ, खेल अकादमियां और आवश्यक संसाधनों को हरियाणा सरकार योजनाबद्ध तरीके से सुदृ़ढ़ कर रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार की खेल नीति का उद्देश्य हरियाणा को खेल शक्ति बनाना और खिलाड़ियों को हर स्तर पर समर्थन देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का एक सशक्त माध्यम है और इस दिशा में भाजपा सरकार तेजी से काम कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनीपत विधायक निखिल मदान सहित अन्य खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!