अब चुप नहीं रहेगा गुड़गांव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदहाली के खिलाफ 4 जनवरी को नागरिक एकजुटता का आह्वान

गुड़गांव | 3 जनवरी 2026 – हरियाणा की आर्थिक रीढ़ कहलाने वाला गुड़गांव आज खुद सवालों के कटघरे में खड़ा है। करोड़ों का राजस्व देने वाला यह शहर आज भी टूटी सड़कों, उफनते सीवरों, जलभराव, बदहाल अस्पतालों और असुरक्षित गलियों के साथ जीने को मजबूर है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों के साथ खुला अन्याय है।

अब सवाल यह नहीं है कि गुड़गांव को क्या मिला, बल्कि यह है कि गुड़गांव कब तक सहता रहेगा?

इसी चुप्पी को तोड़ने, इसी उदासीनता को चुनौती देने और नागरिक अधिकारों को वापस हासिल करने के लिए जागरूक नागरिक मंच गुड़गांव की ओर से एक जन कन्वेंशन का आह्वान किया जा रहा है—

📢 4 जनवरी 2026 (रविवार)
🕚 सुबह 11 बजे
📍 कीर्ति मॉन्टेसरी स्कूल लक्ष्मण विहार फेस-2

यह कोई औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि नागरिक आत्मसम्मान की सभा है। यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जलभराव, सीवर, सड़कों, अरावली संरक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और गरीब–श्रमिक वर्ग के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर सिर्फ़ शिकायत नहीं, समाधान की माँग रखी जाएगी।

हम माँग करते हैं—
▪️ शीतला माता मेडिकल कॉलेज को तुरंत चालू किया जाए
▪️ सिविल हॉस्पिटल और पुराने बस स्टैंड का निर्माण हो
▪️ रेलवे फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए
▪️ जलभराव का स्थायी समाधान हो
▪️ अरावली को बचाने के लिए ठोस नीति लागू की जाए

जागरूक नागरिक मंच स्पष्ट करता है कि यह आंदोलन न किसी दल के पक्ष में है, न किसी के खिलाफ, बल्कि गुड़गांव के भविष्य के पक्ष में है। अगर आज हम नहीं बोले, तो कल हमारे बच्चों को भी यही बदहाल शहर विरासत में मिलेगा।

👉 आइए, अपनी चुप्पी तोड़ें।
👉 आइए, सवाल पूछें।
👉 आइए, गुड़गांव को उसका हक दिलाएँ।

4 जनवरी को अपनी मौजूदगी से साबित करें—
गुड़गांव सिर्फ़ राजस्व नहीं देता, जागता भी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!