अजय चौटाला की घटिया सोच उजागर, अराजकता फैलाना चाहते हैं चौटालाः पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला के बयान पर बड़ौली का पलटवार – बड़ौली ने कहा – दबंगई और लठ की ताकत से सरकार चलाने वालों को भाजपा का सुशासन नहीं पच रहा

सीएम सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से अजय चौटाला का मानसिक सतुलन बिगड़ गया : बड़ौली

चंडीगढ़, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला के उस बयान की भर्त्सना की है, जिसमें चौटाला ने लोगों से चुने हुए प्रतिनिधियों को पीटने और भारत में बांग्लादेश जैसा माहौल बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने चौटाला पर पलटवार करते हुए चौटाला के बयान को बेतुका, बेहद शर्मनाक और अराजकता पैदा करने वाला बताया है। श्री बड़ौली ने कहा जिस तरह की भाषा का प्रयोग जेजेपी अध्यक्ष चौटाला ने किया है इससे साफ हो गया है कि अजय चौटाला का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से जेजेपी नेता अजय चौटाला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि अपने घटिया बयान पर अजय चौटाला को प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का सुशासन जेजेपी नेता को हजम नहीं हो रहा है। सत्ता के लिए छटपटाहट में अजय चौटाला ने अपनी घटिया सोच को लोगों के सामने उजागर किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि अजय चौटाला देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

अजय चौटाला को निशाने पर लेते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि अजय चौटाला देश का हाल श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसा बनाना चाहते हैं, इसलिए वे लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी सरकार दबंगई और लठ के जोर पर चलाई हो उन्हें भाजपा का सुशासन पच नहीं रहा है। श्री बड़ौली ने तंज कसते हुए कहा कि अजय चौटाला के इस कृत्य ने ताऊ देवीलाल की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण अजय चौटाला को जेल हुई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जनता को जाति-पाति में बांटकर शासन किया है। आज अजय चौटाला को विकास की राह पर बढ़ता हरियाणा रास नहीं आ रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में सुशासन व्यवस्था लागू की। देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को पसंद करती है, यही कारण है कि लोगों ने भाजपा को तीसरी बार जनता की सेवा करने का मौका दिया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पारदर्शिता से काम रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। युवा, किसान, महिलाएं और गरीब व्यक्ति को केंद्र में रखकर नायब सैनी सरकार योजनाएं बना रही है ताकि हर वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!