विश्व शतरंज : कोनेरू हम्पी ने दोहा में जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री ने दी बधाई – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 29 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत की दिग्गज महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दोहा में आयोजित विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम्पी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने हम्पी के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। हम्पी ने मौजूदा चैंपियन के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। वह प्रतियोगिता के अंतिम दौर के बाद 8.5 अंक लेकर दो अन्य ग्रैंडमास्टर्स के साथ संयुक्त बढ़त पर थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के टाईब्रेक नियमों के कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, ‘दोहा में 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली कोनेरू हम्पी को बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’ प्रधानमंत्री भारतीय खिलाड़ियों का लगातार हौसला बढ़ाते रहते हैं और उनमें से कई खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से भी मिलते हैं।

पुरुषों में एरिगेसी ने जीता कांस्य –
अगर हम्पी खिताब जीत जातीं तो वह तीन विश्व रैपिड खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जातीं। इससे पहले उन्होंने 2019 और 2024 में खिताब जीते थे। ओपन वर्ग में अर्जुन एरिगेसी ने कांस्य पदक जीता। वह विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। अब यह खिलाड़ी विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें