साहिबजादों को शत-शत नमन कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीर बाल बलिदान दिवस ध्रुव तारे के समान –

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ने बांधा समां –

भिवानी, 26 दिसंबर 2025 – आज 26 दिसंबर 2025 के दिन भारत माता अभिनंदन संगठन रजिस्टर्ड द्वारा स्थानीय नई अनाज मंडी भिवानी में वीर बाल बलिदान दिवस के उपलक्ष में साहिबजादों को शत-शत नमन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग पूरा शहर उमड़ पड़ा। आज के कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने साहिबजादा की शहीदी को याद कर नमन किया। आज के कार्यक्रम में भिवानी जिले के साथ-साथ महम के कुछ स्कूलों सहित लगभब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वीर बाल बलिदान दिवस के जनक एवं संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम दास ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबज़ादे फतेह सिंह की शहीदी पर पूरे देश को गर्व है, उनका बलिदान द्वितीय है, तत्कालीन मुगल नवाब वजीरखां ने इन दोनों साहिबजादों को जिंदा ही सरहिंद किले की दीवार में चिनवा दिया था। देश और धर्म की रक्षा के लिए उनका बलिदान आज भी पूरे संसार में अद्वितीय है। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती मंजू मित्तल ने सभी को देश और धर्म की रक्षा की शपथ दिलाई।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि जन सेवा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों….” की शानदार प्रस्तुति को देख हर जन मानस का रोम रोम मां भारती की रक्षा के लिए आतुर हो गया ! साहिबजादों के बलिदान विषय पर रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तपोभूमि आश्रम दूबलधन झज्जर से पधारे श्री महंत स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि साहिबजादों के बलिदान के कारण ही आज हिंदू जिंदा है। हिंदू और सिख का प्यार राम और लक्ष्मण के प्यार की तरह है।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड भिवानी द्वारा वीर बाल बलिदान दिवस के जनक डॉ पुरुषोत्तम दास को आभार लेटर प्रदान किया गया और सरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया गया । नगर परिषद के चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि सिख कोम के बलिदान पर पूरे राष्ट्र को हमेशा ही गर्व रहेगा जनहितकारी विनोद यादव श्यामपुरिया महेंद्रगढ़ ने कहा कि भारत माता अभिनंदन संगठन के कार्य बेमिसाल है वीर बाल बलिदान दिवस और भारत माता अभिनंदन दिवस हमारे संगठन की ही देन है ।

शिवकुमार चित्रकार ने मंच संचालन किया। प्रिंसिपल हरिराम स्वामी जी के सानिध्य में विकास हाई स्कूल राजगढ़ भिवानी के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा संख्या में भाग लिया।

इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सदस्यों नरेश शर्मा ऑफिस इंचार्ज संजय कुमार, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, मोनू सुशील शर्मा, राकेश प्रिंटर्स संदीप कायला , संजय पायलट, प्रहलाद मालों ,दीपक बंगाली ,तुषार मुटरेजा , राकेश प्रजापत, रामशरण सोनी ,सतवीर शर्मा शंभू बंगाली, बाबा सुनील, दीपक जैन चौक ,कमलेश शगुन, संगीता तायल , साक्षी तायल ,आशा बजाज का विशेष योगदान रहा।

मुख्य अतिथि, अतिथि गण , अनुकरणीय माताओं बहनों स्कूल प्रिंसिपलों, संचालकों , दानदाताओं, सामाजिक संगठनों समाज सेवकों को भारत माता अभिनंदन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। नई अनाज मंडी भिवानी के प्रधान नरेश बंसल भूरू सहित पूरी कार्यकारिणी एवं जन सेवा विद्या विहार भिवानी की मैनेजमेंट ने भी प्रधान बजरंग बहेलिया के सानिध्य में कार्यक्रम में शिरकत की । सभी ने इस कार्यक्रम की पूरी-पूरी प्रशंसा की। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संगठन से आग्रह किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!