आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा का रूट तय, 24 दिसंबर तक हर विधानसभा में पहुंचेगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा
विधानसभाओं में रथ यात्रा के दौरान होंगे व्यापारी सम्मेलन, लोगों से सीधा संवाद करेंगे भाजपा नेता, स्वदेशी संकल्प पत्र वितरित किए जाएंगे, स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : पंडित मोहन लाल बड़ौली
11 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी लाड़वा विधानसभा से और 14 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली सोनीपत से रथ यात्रा को रवाना करेंगे
चंडीगढ़, 10 दिसंबर। स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को और तेज कर दिया है। हर घर स्वदेशी के संकल्प के साथ भाजपा ने रथ यात्रा शुरू की है जो 24 दिसंबर तक हर विधानसभा में पहुंचेगी। इस दौरान बाजारों में व्यापारी सम्मेलन होंगे, लोगों को स्वदेशी संकल्प पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि रथ यात्रा को दूसरी विधानसभा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा ने इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त कर दिए हैं, वहीं मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी ने विधानसभा अनुसार रथ यात्रा का रूट तय कर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। रथ यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 7 दिसंबर को कैथल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा को रवाना किया था। उन्होंने बताया कि अब तक कैथल, पेहवा, शाहाबाद, अंबाला सिटी, बरवाला, नारायणगढ़, सढौरा, जगाधरी, रादौर विधानसभाओं में रथ यात्रा हो चुकी है।
रथ यात्रा के तय रूट के अनुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रथ यात्रा 11 दिसंबर को लाड़वा, इंद्री और करनाल पहुंचेगी। लाड़वा में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे और रथ यात्रा को रवाना करेंगे इस कार्यक्रम का संयोजक तेजन्द्र गोल्डी को बनाया गया है। इंद्री विधानसभा में मुख्य अतिथि वेदपाल एडवोकेट, संयोजक रामकुमार कश्यप नियुक्त किए गए हैं। रथ यात्रा के करनाल पहुंचने पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे और कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन आनंद को बनाया गया है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रथ यात्रा 13 दिसंबर को घरौंडा, पानीपत सिटी और समालखा पहुंचेगी। इस दिन होने वाले कार्यक्रम में घरोंडा में रेनुबाला गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी और हरविन्द्र कल्याण संयोजक बनाए गए हैं। पानीपत सिटी में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी वहीं कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी प्रमोद विज को दी गई है। रथ यात्रा के समालखा पहुंचने पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री महिपाल ढांडा होंगे तथा संयोजक मनमोहन भड़ाना को बनाया गया है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा 14 दिसंबर को गन्नौर, सोनीपत और गोहाना पहुंचेगी। गन्नौर में होने वाले कार्यक्रमों में मेयर राजीव जैन मुख्य अतिथि होंगे और देवेन्द्र कौशिक कार्यक्रम संयोजक रहेंगे। इसी तरह से सोनीपत में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली होंगे रथ यात्रा को रवाना करेंगे इस कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निखिल मदान को दी गई है। गोहाना में मुख्य अतिथि मंत्री कृष्ण पंवार रहेंगे तथा कार्यक्रम का संयोजक डा. अरविंद शर्मा को बनाया गया है।
15 दिसंबर को रथ यात्रा जींद, नरवाना और टोहाना विधानसभा में पहुंचेगी। जींद में होने वाले कार्यक्रमो में मंत्री डा. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथ रहेंगे और डा. कृष्ण मिड्डा कार्यक्रम संयोजक। इसी तरह से नरवाना में मुख्य अतिथि सुभाष बराला और कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार बेदी तथा टोहाना में मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल और कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह बबली रहेंगे।
16 दिसंबर को रथ यात्रा रतिया, कालावाली और सिरसा पहुंचेगी। रतिया में मुख्य अतिथि सुरेंद्र आर्य तथा कार्यक्रम संयोजक सुनीता दुग्गल रहेंगी। कालावाली में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जगदीश चौपड़ा और संयोजक राजेन्द्र देशुजोधा तथा सिरसा में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी और कार्यक्रम संयोजक रोहताश जांगड़ा रहेंगे।
फतेहाबाद, उकलाना, हिसार में रथ यात्रा 17 दिसंबर को पहुंचेगी। फतेहाबाद में होने वाले कार्यक्रमों में कुलदीप बिश्नोई मुख्य अतिथि तथा दूडाराम बिश्नोई कार्यक्रम संयोजक होंगे। उकलाना में रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि तथा अनूप धानक कार्यक्रम संयोजक होंगे। वहीं हिसार में किरण चौधरी मुख्य अतिथि तथा डा. कमल गुप्ता कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे।
19 दिसंबर को रथ यात्रा हांसी, बवानी खेड़ा, भिवानी और दादरी पहुंचेगी। हांसी में होने वाले कार्यक्रमों में डा. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि रहेंगे तथा कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी विनोद भयाना को दी गई है। बवानीखेड़ा में श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगी वहीं कार्यक्रम के संयोजक कपूर वाल्मिकी को नियुक्त किया है। भिवानी में मुख्य अतिथि आरति राव तथा कार्यक्रम संयोजक घनश्याम सर्राफ, वहीं दादरी में होने वाले कार्यक्रमों में चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे यहां होने वाले कार्यक्रम का संयोजक सुनील सांगवान को नियुक्त किया है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा 20 दिसंबर को महेन्द्रगढ़, कोसली और झज्जर पहुंचेगी। महेंद्रगढ़ में होने कार्यक्रमों में गार्गी कक्कड़ मुख्य अतिथि रहेंगी वहीं कार्यक्रम का संयोजक कंवर सिंह यादव को बनाया है। कोसली में मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह होंगे और कार्यक्रम संयोजक अनिल दहिना रहेंगे। झज्जर में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ होंगे कार्यक्रम के संयोजक कप्तान बिरधाना को नियुक्त किया गया है।
21 दिसंबर को रथ यात्रा बेरी, रोहतक, बहादुरगढ़ पहुंचेगी। यहां बेरी में होने वाले कार्यक्रम में सतीश नान्दल मुख्य अतिथि और कार्यक्रम संयोजक संजय कबलाना रहेंगे। रोहतक में रामअवतार बाल्मीकि मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम संयोजक मनीष ग्रोवर होंगे। बहादुरगढ़ में मुख्य अतिथि डा. बनवारी लाल तथा कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कौशिक होंगे।
बादली, बादशाहपुर और पटौदी में रथ यात्रा 22 दिसंबर को पहुंचेगी। बादली में डा. सुधा यादव मुख्य अतिथि होंगी तथा कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दी है। बादशाहपुर में मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम संयोजक मंत्री राव नरबीर होंगे। इसी तरह पटौदी में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा तथा कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी बिमला चौधरी को दी गई है।
23 दिसंबर को आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा नूंह, पलवल और बल्लभगढ़ पहुंचेगी। नूंह में गौरव गौतम मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह, पलवल में मुख्य अतिथि राजेश नागर व कार्यक्रम संयोजक गौरव गौतम होंगे। इसी तरह से बल्लभगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी मूलचंद शर्मा को मिली है। 24 दिसंबर को रथ यात्रा का फरीदाबाद में समापन होगा। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि राव नरबीर सिंह होंगे और संयोजक विपुल गोयल रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि रथ यात्रा को लेकर नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 24 दिसंबर तक रथ यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों पर जाकर व्यापारियों व आमजन से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान व्यापारी सम्मेलन भी होंगे और भाजपा नेता स्वदेशी उत्पादों को अपनाने व बढ़ावा देने के बारे में लोगों को प्रेरित करेंगे।









