AIR-2 हासिल करने वाली हरियाणा की हर्षिता को गुजरात कैडर मिला –

दिल्ली, 9 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा को 6 नए IAS अधिकारी मिल गए हैं। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का रिजल्ट इसी साल अप्रैल में जारी किया था, जिसके आधार पर इन अधिकारियों को हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है।
खास बात यह है कि इनमें से दो कैंडिडेट हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि बाकी चार उम्मीदवार दूसरे राज्यों से हैं। वहीं हरियाणा की हर्षिता गोयल ने UPSC 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की, लेकिन उन्हें हरियाणा कैडर नहीं मिला।
हर्षिता हिसार की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पिता के साथ बचपन में गुजरात शिफ्ट होने और पढ़ाई वहीं करने के कारण उन्हें गुजरात कैडर आवंटित किया गया।
हरियाणा के आदित्य को UP कैडर मिला, दीपक को UT कैडर, हर्षिता गोयल की तरह 9वीं रैंक हासिल करने वाले हरियाणा के आदित्य विक्रम अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कैडर मिला। 92वीं रैंक हासिल करने वाले हरियाणा के दीपक गोदारा को एजीएम UT कैडर मिला।
308वीं रैंक वाले हरियाणा के तेजस्व को पश्चिम बंगाल कैडर मिला। 376वीं रैंक हासिल करने वाले हरियाणा के जीतेंद्र कुमार को एजीएम UT कैडर मिला। वहीं, 439वीं रैंक वाले हरियाणा के विशाल को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला।
केंद्र ने मांगी थी खाली पदों की लिस्ट –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि मई 2025 में केंद्र के DOPT विभाग ने हरियाणा समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा था, जिसमें नव चयनित IAS अधिकारियों के लिए प्रत्येक राज्य में कितनी रिक्तियां हैं, उनकी श्रेणी (इनसाइडर-आउटसाइडर) और जाति विवरण मांगा गया था।
हरियाणा कैडर के लिए कुल 6 रिक्तियां थीं। इनमें से 4 आउटसाइडर यानी बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए थीं। जिनमें 3 EWS (अनारक्षित) और 1 SC (अनुसूचित जाति) केटेगरी का था।
बाकी 2 इनसाइडर, यानी हरियाणा के मूल निवासियों के लिए थे। इनमें से 1 OBC और 1 ST (अनुसूचित जनजाति) का पद था। चूंकि हरियाणा में ST के लिए आरक्षण नहीं है, इसलिए इस बार इनसाइडर ST की रिक्ति को इनसाइडर OBC के लिए बदल दिया गया।









