अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने हरित कुरुक्षेत्र अभियान के तहत शुरू किया बीज वितरण …….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ममता की प्रतिमूर्ति हैं सावित्री जिंदल, उन का है अहम मार्गदर्शन : राजेश सिंगला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 20 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की माता जी व हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री तथा देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के सम्मान में उनकी संस्था द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हरित कुरुक्षेत्र अभियान के तहत ही अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों ने बीज वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। राजेश सिंगला ने बताया कि उपरोक्त अभियान के अंतर्गत लोगों को विशेषकर ऐसे सीड बाॅल वितरित किए जा रहे हैं।

यह ऐसे बीज हैं जिन्हें कहीं भी धरती में डाल दिया जाए तो बरसात में उग कर सुंदर व आकर्षक पौधे तथा पेड़ बन जाते हैं। राजेश सिंगला ने कहा कि सांसद जिंदल की माता सावित्री जिंदल ममता व सरलता की प्रतिमूर्ति हैं।उनका अग्रवाल समाज को जनकल्याण कार्यों में हमेशा ही अहम मार्गदर्शन रहा है। सावित्री जिंदल के जन्मोत्सव पर भी समाज के लोगों ने सहयोग कार्यक्रमों की विशेष योजना बनाई। सावित्री जिंदल ने कुरुक्षेत्र के लोगों को अपने परिवार का सदस्य माना है। इसी लिए कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद स्व. ओम प्रकाश जिंदल की प्रेरणा से हर समय खड़ी रहती हैं। सावित्री जिंदल से मिलने वालों में थानेसर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, समाज सेवी निशी गुप्ता, शकुंतला देवी, मंजू सिंगला, रेणु सिंगला, डा. श्रेया अग्रवाल, अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री मुनीष मित्तल, सचिव कपिल मित्तल, विजय गर्ग, विपिन गर्ग, योगेश गर्ग, अजय गुप्ता, सचिन सिंगला, सुमित गर्ग, संजीव गर्ग, सुरेन्द्र प्रजापति, अजय गोयल, विनोद अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विकास मित्तल, गौरव मित्तल इत्यादि भी शामिल रहे हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!