बच्चों के पोषण में अधिकतम सुधार लाने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में रहा दूसरे स्थान पर : नेहा सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त नेहा सिंह व पीओ बलजीत कौर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित, ईनाम में मिला 1 लाख खर्च होगा बच्चों के पालन पोषण पर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 6 वर्ष से कम बच्चों के पालन पोषण में सुधार लाने में सराहनीय कार्य किया है। इस उपलब्धि के चलते कुरुक्षेत्र को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रशंसा पत्र व एक लाख रुपए की राशि का चैक देकर सम्मानित किया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर व उनकी टीम को सरकार व प्रशासन की तरफ बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अहम पहलु यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत दिवस पंचकुला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्थिति में अधिकतम सुधार लाने के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों को पोषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा सिंह को प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आने पर एक लाख रुपए व प्रंशसा प्रत्र देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर भी उपस्थित थी। इतना ही नहीं पी ओ बलजीत कौर ने यमुनानगर में 3 साल 6 माह में कार्य कर लिगांनुपात में सुधार लाने में अच्छा कार्य किया है। जिसके चलते यमुनानगर को लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र के बाबैन में 4871, लाडवा में 8435, पिहोवा में 13435, शाहबाद में 15115, थानेसर ग्रामीण में 18229 व थानेसर शहरी में 6955 बच्चों सहित कुल 67640 बच्चे है। इन सभी बच्चों की सरकार की निमयानुसार तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इन बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, खाने तथा अन्य गतिविधियों पर विशेष फोकस रखकर काम किया जा रहा है। इन बच्चों का बेहतर तरीके से पालन पोषण किया जा रहा है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखकर ही कुरुक्षेत्र को 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का पालन पोषण करने पर दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने उपायुक्त नेहा सिंह का सहयोग करने पर आभार व्यक्त करते हुए स्टाफ के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने पर बधाई दी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!