हेल्थ चेकअप कैंप बुधवार 13 मार्च को …… संत निरंकारी सत्संग भवन पर प्रात: 7:00 बजे से 10:00 बजे तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 09 मार्च 2025 । सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्म दिवस 13 मार्च के शुभ अवसर पर संत निरंकारी मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर बुधवार प्रात: 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 31 और बसई रोड गुरुग्राम पर लगाया जा रहा है।

इस चिकित्सा जांच शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी) की जांच सभी के लिए निःशुल्क की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिपिड प्रोफाइल, शुगर, बीपी निःशुल्क किया जाएगा। अन्य जो भी कोई व्यक्ति फुल बॉडी चेकअप टेस्ट करवाना चाहते हैं वे मात्र ₹500 (पांच सौ रुपये) में परीक्षण करा सकते हैं।

सन्त निरंकारी मिशन एक निराकार प्रभु परमात्मा की सत्ता पर विश्वास रखता है। युगों-युगों से इस एक प्रभु परमात्मा की जानकारी केवल एक ही माध्यम समय के सतगुरू द्वारा बतायी गयी है। सतगुरु की कृपा से इस प्रभु परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। वर्तमान समय में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज प्रत्येक जिज्ञासु (भाई-बहन) को इस निराकार प्रभु परमात्मा का ज्ञान प्रदान कर रही हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विशाल मानव परिवार और इनकी सेवाएं हैं। सतगुरू ब्रह्मज्ञान प्रदान करने के उपरान्त प्रत्येक मानव मात्र को परोपकार के भाव से भर देता है।

सन्त निरंकारी मिशन विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा के लिये अनेकों कार्य कर रहा है, जिसमें मुख्य रूप से सम्पूर्ण विश्व भर में रक्तदान शिविरों की श्रृंखला है। इसी क्रम में सन्त निरंकारी मिशन 13 मार्च 2025 को सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्म दिन के शुभ अवसर पर दिल्ली – एनसीआर में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगा रहा है। सतगुरू का प्रत्येक शिष्य इस दिन अपनी खुशी को मानवता की इस रूप में सेवा करके प्रगट कर रहा है।

निराकार प्रभु परमात्मा से आप सभी के स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामना करते हैं।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः
सर्वे भद्राणी पश्यन्तु मा कश्चित दुखःभाव भवेत !!

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!