नए भारत के निर्माण में महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा शासन में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में सम्मान बढ़ा है : बड़ौली

गुरुग्राम में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली अपनी धर्मपत्नी गीता बड़ौली के साथ कार्यक्रम में पहुंचे

चंडीगढ़, 8 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुग्राम में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से यह कहा गया है कि जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है और पूजा जाता है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंनें कहा कि बहनें और बेटियां देवी का स्वरूप है। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। आज नए भारत के निर्माण में महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेली, अंग दान के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। मंच से ही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने अपनी ‘‘देह दान’’ करने की घोषणा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने उषा प्रियदर्शी के इस साहसिक निर्णय की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित अनेक नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और उनकी धर्मपत्नी गीता बडौली का स्वागत किया।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी सुरक्षा में महिला शक्ति को जिम्मेदारी देना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शासन व्यवस्था हो या फिर युद्ध का क्षेत्र हो मातृशक्ति हमेशा आगे रही है। महिलाओं का आह्वान करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि देश और समाज को दिशा देने में अपनी अहम भूमिका अग्रणी होकर निभाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ही महिलाओं को सही मायने में सशक्त करने का काम हुआ है। मोदी सरकार ने महिलाओं को अधिकार देकर मजबूत बनाने का काम किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान की शुरूआत हरियाणा से हुई है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनका समाज में सम्मान व इज्जत भी बढ़ी है, इसका असर समाज में उनके सामाजिक सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है।  “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के तहत शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है, जिसके कारण लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। महिलाएं किस प्रकार से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्ति हो इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।  

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नारी का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान है। बच्चों में संस्कार देने का माध्यम मां ही होती है। नारी शक्ति का आह्वान करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि बदलते हुए इस युग में नारी को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एकजुट होकर काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली ने लाभार्थी महिलाओं को भी सम्मानित किया।

*भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया : उषा प्रियदर्शी*

*अंगदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं महिलाएं : उषा प्रियदर्शी*

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। इन योजनाओं का लाभ हमारी बहनों ने उठाया जिससे वे खुद तो सशक्त हुई साथ ही परिवार भी मजबूत हुआ है। उषा प्रियदर्शी ने कहा कि जब महिला सशक्त होती है तो परिवार के साथ-साथ पूरा समाज और देश सशक्त होता है। उषा प्रियदर्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं से हमारी बहनें आत्मनिर्भर होकर परिवार को सहारा दे रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों की सोच को बदलने का काम किया है। भारत की महिलाओं की सोच सबसे अधिक बदली है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अंगदान करने के लिए आगे आना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इससे कई लोगों की जान बच सकती है और ज़्यादा लोगों की ज़िंदगी बेहतर हो सकती है. उपस्थित सभी महिलाओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक रक्तदान करके भी लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा अनेक भाजपा नेत्रियों ने संबोधित किया। इस मौके पर निवर्तमान मेयर मधु आजाद, मेयर प्रत्याशी रही राजरानी मल्होत्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया यादव, पूनम भटनागर, आलिश तोमर और भारी संख्या में प्रदेश  और जिले की महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!