हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का हुआ आगाज, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सदन में दिया अभिभाषण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल ने विकसित हरियाणा-विकसित भारत का रखा विजन

राज्यपाल ने सदस्यों का किया आह्वान, ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प सिद्धि के लिए जनहित को दें प्राथमिकता

राज्य सरकार नेक नीयत, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ कर रही हरियाणा का विकास

चंडीगढ़, 7 मार्च- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ। राज्यपाल ने सर्वप्रथम संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया और ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’के विजन रखा।

राज्यपाल ने सदस्यों का आह्वान किया कि ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि में कोई अवरोध पैदा न हो, इसलिए सदन के समय के पल-पल का सदुपयोग करते हुए जनहित को प्राथमिकता दें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सत्र के दौरान रचनात्मक विचार-विमर्श होगा और यह सदन हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारे गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हो गये हैं और इस उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान चलाया जा रहा है। यह गर्व की बात है कि संविधान सभा में हरियाणा के आठ महापुरुषों -पंडित ठाकुर दास भार्गव, मास्टर नंदलाल, चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, लाला देशबंधु गुप्ता, चौधरी निहाल सिंह तक्षक, डॉ. गोपीचंद भार्गव, चौधरी सूरजमल एडवोकेट और पंडित श्रीराम शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमारा संविधान विविधता में एकता वाले हमारे विशाल देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता के अमर प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की महान सांस्कृतिक एकता का प्रमाण गत दिनों प्रयागराज में महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व को देखने को मिला है।

राज्य सरकार नेक नीयत, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ कर रही हरियाणा का विकास

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य सरकार लगातार नेक नीयत, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ हरियाणा को विकास और जनकल्याण के मामले में नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है। समय की आवश्यकता के अनुसार नये निर्णय ले रही है और नई नीतियां बना रही है। अपने तीसरे कार्यकाल में सरकार किए गए संकल्पों की सिद्धि के लिए तिगुणी गति से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नॉन-स्टॉप विकास के लिए अब हर प्रकार से अनुकूल वातावरण है। आने वाले समय में हरियाणा की विधानसभा कैसे निर्णय लेती है, क्या नीतियां बनाती है, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें रहेंगी। इस अनुकूल समय का अधिक से अधिक लाभ प्रदेश और इसकी जनता को मिले, यह दायित्व हर सदस्य का है।

विधानसभा में जनकल्याण के निर्णयों का लिखा जाएगा नवीन अध्याय

राज्यपाल ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के इस मूलमंत्र को हमेशा याद रखें कि कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक कि अंतिम व्यक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर न बन जाए। हमारा हर फैसला इस सोच पर निर्भर होना चाहिए कि उसका प्रभाव समाज के सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति पर क्या पडे़गा।

उन्होंने विश्वास व्यक्ति किया कि इस विधानसभा में जनकल्याण के निर्णयों का एक नवीन अध्याय लिखा जाएगा। हम सब मिलकर पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्प सिद्धि की दिशा में आगे बढ़ें।

इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने निम्न मुद्दों पर भी विकसित हरियाणा-विकसित भारत का अपना विजन रखा

कृषि एवं किसान कल्याण सरकार की नीतियों के केंद्र बिंदु- राज्यपाल

किसान कल्याण के लिए सरकार ले रही निरंतर हितकारी फैसले

…………

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी 24 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का एकमात्र राज्यरावी-ब्यास नदियों के पानी का वैध हिस्सा लेने और सतलुज-यमुना लिंक नहर को पूरा करवाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध – राज्यपाल

सबसे पहले-सबसे गरीब का उत्थान के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही हरियाणा सरकार – राज्यपाल

 एन.सी.आर क्षेत्र में ‘ग्रेप-4’ लगने के कारण 6.54 लाख पंजीकृत श्रमिकों को 265 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

बच्चों के कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक क्रेच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनका सशक्तिकरण करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता- राज्यपाल

…….

युवाओं के कल्याण, कौशल एवं उन्हें रोजगारपरक बनाने पर हरियाणा सरकार दे रही है पूरा जोर-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

इंटरव्यू को खत्म कर ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची‘ के 1.75 लाख से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी

सहकारिता के क्षेत्र में भी स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रही है सरकार

…….

हरियाणा ने देश में सबसे पहले लागू की है राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

प्रदेश में खोले गए हैं 250 पीएमश्री विद्यालय

‘सुपर-100’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को आई.आई.टी., जे.ई.ई., एन.ई.ई.टी. की परीक्षाओं के लिए दी जा रही है विशेष कोचिंग

हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम किया रोशन

………..

प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता – राज्यपाल

वर्तमान में, राज्य में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित, 11 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य प्रगति पर – राज्यपाल

………

प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई यात्रा तंत्र को किया जा रहा है मजबूत- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय

सुदृढ़ आधारभूत संरचना किसी भी प्रदेश के भौतिक एवं आर्थिक विकास का होता है पैमाना

प्रदेश में 10 वर्षों में 30,498 करोड़ रुपये की लागत से 55,016 किलोमीटर लंबी सड़कों को किया गया है सुदृढ़

हरियाणा सरकार परिवहन बेड़े को कर रही है मजबूत, बसों की संख्या 4 हजार से बढ़ाकर 5300 करने की है योजना

……..

वर्ष 2047 तक राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद को 1 ट्रिलियन डॉलर करने के लिए ‘मिशन हरियाणा-2047 हाई लेवल टास्क फोर्स’ का गठन – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक इको-सिस्टम किया है तैयार

ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ 1,000 एकड़ क्षेत्र पर औद्योगिक और बिजनेस हब किया जा रहा है विकसित

प्रदेश में 433 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए हैं 72 मल शोधन संयंत्र

5,138 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं बिजली के 75 सब स्टेशन

…….

प्रदेश के व्यापारियों व कर-दाताओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी में 29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है कर-भवन- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा की 143 तहसीलों व उप–तहसीलों में हरियाणा भूमि अभिलेख सूचना प्रणाली ’वैब हैलरिस‘ की गई है लागू– राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

गांवों में संपत्तियों के विवादों को खत्म करने के लिए स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे के भीतर आने वाली सम्पत्तियों के मालिकों को दिया गया है मालिकाना हक

……….

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ है एक अनूठी पहल- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा सरकार म्हारी धरोहर, म्हारी विरासत को संजोए रखने का कर रही है कार्य

गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई है पहचान

………..

सैनिकों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाए हैं ठोस कदम-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!