विस अध्यक्ष कल्याण ने गठित की कार्य सलाहकार समिति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 2 मार्च – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का गठन किया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण इस समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लू.ए) विभागों के मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक भूपेंद्र सिंह हूड्‌डा और गीता भुक्कल इस समिति के सदस्य होंगे। हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।

समिति की बैठक 6 मार्च को शाम 4 बजे विधानसभा सचिवालय स्थित विस अध्यक्ष के कार्यालय में होगी। इस बैठक में समिति द्वारा बजट सत्र संबंधी सभी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!