भारत सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र – 30 नवंबर से लोकसभा – 2 दिसंबर से राज्यसभा मे हलचल – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिसीमन व महिला आरक्षण बिल पर जुटेगा सियासी गणित टिकी देश की नजरें – सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम – DMK-NCP के सशर्त समर्थन से बढ़ी राजनीतिक हलचल – सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज – आज शाम कांग्रेस ने बुलाई बैठक –

दिल्ली – 27 नवम्बर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है।

भारत सरकार ने संसद के विशेष सत्र के तहत लोकसभा 30 नवंबर से और राज्यसभा 2 दिसंबर से शुरू होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। 13 अगस्त 2026 को दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, संसद सत्र में जरूरी सरकारी कामकाज पर ध्यान दिया जाएगा।

दोनों सदनों की बैठकों में सरकार परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है। सरकार के पास बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम हैं।

आज दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। वहीं, आज शाम 4.30 बजे सत्र की रणनीति को लेकर कांग्रेस की मीटिंग भी होगी।

संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार और विपक्ष ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।

बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

उधर, कांग्रेस ने भी शाम 4:30 बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संसद के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होगी।

DMK, YSRCP और NCP (शरद पवार) ने भी बिल को सशर्त समर्थन के संकेत दिए हैं।

लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी –
इन बिलों के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता तैयार करना है। सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करना चाहती है।

सरकार को लोकसभा में 41, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत –
लोकसभा में NDA के साथ 319 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 41 वोट पीछे हैं।

राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

अप्रैल में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने से गिरा था बिल –
16 अप्रैल को विशेष सत्र में संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। उस समय 528 सांसदों ने मतदान किया था। इनमें 298 ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया था।

महिला आरक्षण कानून लागू करने से जुड़ा बिल लाने की अटकलें –
इस बीच संसद में महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा है। इसे लेकर संसद का विशेष या विस्तारित सत्र बुलाए जाने की अटकलें थीं।

ऐसे में दोनों सदनों की बैठक बुलाए जाने को इस विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार ने अभी तक बैठक के एजेंडे में इस विधेयक को शामिल करने की पुष्टि नहीं की है।

महिला आरक्षण बिल, 5 पॉइंट्स –

संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है।

16 अप्रैल 2026 को सरकार ने कानून लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि, महिलाओं को आरक्षण अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद ही मिलेगा।

सरकार चाहती थी कि 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को आरक्षण मिल जाए। इसके लिए सरकार ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 पेश किए।

सरकार के प्रस्ताव में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने की बात थी। इसके बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जानी थीं।

अप्रैल 2026 में इन बिलों पर लोकसभा में वोटिंग हुई। इन्हें पास कराने के लिए 352 वोट चाहिए थे, लेकिन पक्ष में सिर्फ 298 वोट पड़े। विपक्ष ने कहा कि परिसीमन से उत्तर भारत को फायदा और दक्षिण भारत को नुकसान होगा। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।

मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं –
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके 103 दिन बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ था। इससे पहले 2008 में संसद का सत्र 87 दिन तक बिना औपचारिक समापन के रहा था।

मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब तक दोनों सदनों का सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है।

— ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें