शहरों की छोटी सरकार बनने के बाद तीन गुणा गति से विकास करवाने की होगी सरकार की गारंटी : नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्का के नागरिकों के साथ बिताए फुर्सत के क्षण।

नगर निकाय का चुनाव प्रचार बंद होने के बाद हल्का लाडवा में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

पिपली नीलधारी गुरुद्वारा साहब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहब को टेका माथा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

लाडवा/कुरुक्षेत्र 1 मार्च : नगर निकाय के चुनावों का प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधा हल्का लाडवा में पहुंचे। यहां पर फुर्सत के अहम क्षणों को हल्का के नागरिकों के साथ बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्का के नागरिकों के साथ मन की बात को सांझा किया। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर हल्का के लोग गदगद हो गए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अचानक हल्का लाडवा में नागरिकों के साथ मन की बात को सांझा करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सबसे पहले हल्का के नीलधारी गुरुद्वारा साहब पिपली में पहुंचे और यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहब को माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के नागरिकों की सुख शांति के लिए अरदास भी की। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा ने भी श्री गुरु गं्रथ साहब को माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्का लाडवा के कुनाल शर्मा, पंकज बजाज, राजन वडेरा, लक्की गर्ग, पवन अटवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य नागरिकों से अपने मन की बात को सांझा किया और उनके परिवारजन का हाल चाल भी पूछा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस सहज स्वभाव को देखकर हल्का के आम नागरिक आश्चर्य चकित रह गए और उन्होंने भी खुल कर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की। इस बातचीत के बाद आम नागरिकों के चेहरे पर विशेष खुशी को देखा जा सकता था। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार के बच्चों से लेकर बुर्जग ने भी अपने मन की बात को रखा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, इसी उद्देश्य को लेकर हल्का के नागरिकों के साथ-साथ प्रदेशवासियों के बीच पहुंच रहे है। इस बातचीत के दौरान कई सकारात्मक सुझाव और विषय भी संज्ञान में आते है। इन सुझावों पर प्रदेश सरकार की तरफ से संज्ञान भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश के शहरों में छोटी सरकार बनने जा रही है। इस छोटी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में ट्रिप्पल इंजन की सरकार तेज गति के साथ विकास के पथ पर दौडेगी। इस सरकार का लक्ष्य है कि लोगों की आशा के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को मूलभूत सुविधाए मिल सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!