गुरुग्राम में इस नरक से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को दें वोट: पंकज डावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–भाजपा को विकास के नाम पर वोट मांगने का नहीं है अधिकार

गुरुग्राम। क्या आज इस नरक के लिए गुरुग्राम की जनता भाजपा को वोट देगी। क्या इसी दिन के लिए गुरुग्राम ने भाजपा की सरकार को चुना था। क्या सडक़ों, गलियों में गड्ढों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर जनता भाजपा को चुनेगी। ऐसा संभव ही नहीं है। क्योंकि गुरुग्राम की जनता के सामने मुश्किल से यह दिन आया है, जब जनता अपनी कांग्रेस की छोटी सरकार चुनकर शहर के विकास की राह बनाएगी।

यह बात कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने शहर की दुर्दशा की तस्वीरें मीडिया के साथ सांझा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शहर के इन हालातों के आगे नरक की तस्वीर भी फीकी पड़ सकती है। भाजपा विकास के नाम का ढोल पीटती है, यह तस्वीर देखकर कोई भी कह सकता है कि भाजपा को विकास के नाम पर वोट मांगने का अधिकार नहीं है। विकास शब्द का भाजपा ने अर्थ बदलकर विनाश कर दिया है। हरियाणा में सबसे अधिक राजस्व देने वाले गुरुग्राम के हालात विनाश वाले हो चुके हैं। इस पर भी भाजपा हरियाणा का शीर्ष नेतृत्व और गुरुग्राम के नेता गुरुग्राम की जनता से तीसरी बार वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं। पकंज डावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गुडग़ांव की जनता को लच्छेदार भाषण देकर बहुत ठग लिया। अब जनता समझ चुकी है कि उनका वोट हथियाने के अलावा भाजपा कुछ नहीं करती।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में गुडग़ांव में लोग स्थानीय मुद्दों को देखकर वोट देंगे। यहां सीवरेज के हालात बुरे हैं। पीने के पानी की क्वालिटी खराब है। सडक़ें, गलियां खराब हैं। सफाई होने की तो लोग भाजपा सरकार से उम्मीद ही छोड़ चुके हैं। क्योंकि पिछले 10 साल में जो काम सरकार और उसका शासन तंत्र नहीं कर पाया, वह अब क्या करेगा। इसलिए जनता को कांग्रेस से उम्मीद है। कांगे्रस प्रत्याशी को ही जनता विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास के लिए चुनेगी। उन्होंने गुरुग्राम की जनता को विश्वास दिलाया कि हर समस्या का समाधान तय समय में किया जाएगा। सडक़ों को बनाने और गंदगी व सीवरेज की सफाई का काम प्राथमिकता से होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!