भाजपा के संकल्प पत्र पर विश्वास नहीं, इसलिए कांग्रेस ही है विकल्प: करण सिंह दलाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने 10 साल में गुडग़ांव नहीं सुधारा तो अब क्या सुधारेंगे: करण सिंह दलाल

-कांग्रेस के घोषणा पत्र के बिंदुओं को भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया शामिल

गुरुग्राम। कांग्रेस के गुडग़ांव प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में गुडग़ांव में कोई सुधार नहीं किया। नगर निगम के अफसरों से मिलीभगत करके घोटाले किए जाते रहे। जनता को सुविधाएं देने की कागजों में बातें होती रही। अब जनता भाजपा की बातों में नहीं आने वाली। भाजपा के संकल्प पत्र से जनता का विश्वास उठ चुका है। अब कांगे्रस ही विकल्प है। यह बात उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता में कही। इस अवसर पर सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला, मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, गुडग़ांव शहरी कॉर्डिनेटर एवं मीडिया कॉर्डिनेटर पकंज डावर, मनीष खटाना आदि मौजूद रहे।

गुडग़ांव प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि गुडग़ांव की जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर विश्वास है। कांगे्रस ही अब यहां का संकट दूर करेगी। विकास के नाम पर भाजपा तो गुमराह करती रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को वल्र्ड क्लास बनाने के सपने दिखाने वाली भाजपा को अपनी घोषणाओं पर शर्म आने की बजाय बेशर्मी से उन चीजों को ठीक करने की बात कह रही है जो वह 10 साल में ठीक नहीं कर पाई। ना यहां सफाई की व्यवस्था हो पाई। ना यहां अस्पताल बनाया गया। ना बस अड्डा बनाया गया। अपने लिए भाजपा ने अपना कार्यालय गुरुकमल बनाया लिया। रेस्ट हाउस बना लिया। जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि गंदगी के नाम पर भी भाजपा की सरकार में खूब भ्रष्टाचार हुए हैं। त्योहारों पर गंदगी फैली रही है, लेकिन किसी भाजपा नेता ने झाड़ू नहीं उठाई। किसी को प्रधानमंत्री की पे्ररणा याद नहीं आई।

सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला ने कहा कि गुडग़ांव माता शीतला की ऐतिहासिक नगरी है, लेकिन आज माता शीतला ही दूसरे भवन में बैठी है। मंदिर को तोड़ तो दिया, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ाया गया। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु परेशान होते रहते हैं, लेकिन मंदिर के निर्माण को गति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि मां शीतला को अपने भवन से इतने वर्षों से भाजपा सरकार दूर रखे हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए कांग्रेस को ही चुनें। कांग्रेस के साथ ही विकास के सपने बुनें। हम सब मिलकर गुरु द्रोण व मां शीतला की नगरी को पहचान दिलाएंगे।

गुडग़ांव शहरी कॉर्डिनेटर एवं मीडिया कॉर्डिनेटर पकंज डावर ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार में हर जगह पर लोग विजयी बनाने के लिए आ रहे हैं। भाजपा की नीतियों और समस्याओं से जनता त्रस्त है। जनता को अब समझ आ चुकी है कि गुडग़ांव को बेहतर कांग्रेस ही बना सकती है। इसलिए लोगों का कांग्रेस में विश्वास बढ़ रहा है।

पत्रकारों के प्रश्नों पर कांग्रेस प्रभारी करण दलाल की झिझक

पत्रकारों के सवालों के जवाब देने में कांग्रेस प्रभारी करण दलाल असहज नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में वार रूम स्थापित किया गया है, लेकिन अब वहां कोई नहीं दिखाई देता, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन जब पत्रकारों ने उनकी ही प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया, तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके।

इसी प्रकार, उनसे यह भी पूछा गया कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार काफी समय से कांग्रेस में सक्रिय नहीं रही हैं, तो क्या उन पर भरोसा किया जा सकता है कि वे कितने समय तक कांग्रेस में बनी रहेंगी? इस प्रश्न पर भी वह खामोश नजर आए। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देने में वह असहज दिखे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!