7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 2 मार्च को : राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को होंगे मतदानः राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह

2 नगर निगमों में महापौर, 1 नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), 2 नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट) और तीन वार्डों के पार्षद पद के लिए 2 मार्च को होंगे उप-चुनाव

चंडीगढ़, 27 फरवरी- हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), दो नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट ) और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी ।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 7 नगर निगमों (फरीदाबाद, गुरूग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक एवं यमुनानगर) में महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग-अलग इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि दो नगर निगमों में (अंबाला तथा सोनीपत) महापौर पद के लिए, एक नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद और दो नगरपालिकाओं (असंध और ईमाइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद तथा 3 नगरपालिकाओं (सफीदो, तरावड़ी व लाडवा) के वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए होने वाले उपचुनाव में हरेक मतदान केंद्र में एक ईवीएम मशीन द्वारा ही मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि 4 नगर परिषदों ( अम्बाला सदर, पटौदी-जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा ) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए, 21 नगरपालिकाओं ( बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग अलग ई.वी.एम. के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम (अम्बाला और सोनीपत) में महापौर पद के लिए, नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगर पालिका (असंध और इस्माइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगरपालिका (सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 तथा लाडवा के वार्ड नंबर 11) में वार्ड सदस्य के उपचुनाव में एक मतदान केंद्र में केवल एक ईवीएम से ही मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। इस चुनाव में महापौर के पद तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 ईवीएम लगाई जायेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!