संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को करेंगे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

करनाल में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान

करनाल 25 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद,रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए
पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर बीजेपी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “मैं आप सभी को दोनों हाथ जोड़कर राम-राम करता हूं। यह चुनाव केवल निकाय चुनाव नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारी डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में तेज गति से विकास किया है और जब ट्रिपल इंजन सरकार मिलेगी, तो हरियाणा और अधिक प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत का कद पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है और हरियाणा में भी तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने करनाल के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले और अब के करनाल में जमीन-आसमान का अंतर है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे हरियाणा की जनता को सीधा लाभ मिला है।

किसानों के लिए 100% MSP खरीद
सरकार ने हरियाणा के किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो किसान वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे थे, लेकिन मालिकाना हक नहीं था, अब उन्हें कानूनी रूप से मालिकाना हक दिया जाएगा।

पंचायत भूमि पर बने मकानों को वैध करने का फैसला
पंचायत भूमि पर बने मकानों को कानूनी मान्यता देने का निर्णय लिया गया है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रेनू बाला गुप्ता को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ रहेगा और वह करनाल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी को इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत मिलेगी। इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नरेंद्र सांगवान का पार्टी में स्वागत किया और निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समाज के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे
इससे पहले मुख्यमंत्री जी करनाल में कश्यप समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको गारंटी देकर जा रहा हूं कि कश्यप समाज का सम्मान कभी कम नहीं होगा। यह मेरी,माननीय मनोहर लाल जी, रेनू बाला गुप्ता, जगमोहन आनंद और योगेंद्र राणा की भी गारंटी है। उन्होंने कहा कि 12 मार्च के बाद भी कश्यप समाज का पूरा सम्मान बरकरार रहेगा और भाजपा सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने समाज के लोगों से भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता को समर्थन देने की अपील की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!