अयोध्या में प्रभु श्रीराम के डॉ. सतीश पूनियां ने किये दर्शन, कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा अद्भुत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या में प्रभु श्रीराम को उनके स्थान पर विराजमान देख हृदय अत्यंत भावविभोर, हिंदुओं के लिए गर्व के क्षण; डॉ. पूनियां

अयोध्या, 24 फरवरी, 2025। हम करोड़ों सनातनियों के आदर्श, सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के अयोध्या में भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने धर्मपत्नी मोहिनी पूनिया के साथ दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली की कामना की।

सतीश पूनियां ने कहा कि, सदियों के लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर में प्रभु श्रीराम को उनके स्थान पर विराजमान देख हृदय अत्यंत भावविभोर है, भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण हैं, यह देश दुनिया में बसे हिंदुओं के लिए गर्व के क्षण हैं। प्रभु श्रीराम से राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।

सतीश पूनियां ने प्रभु श्रीराम के चरणों में वंदन कर कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पुरानी स्मृतियां जीवंत हुईं, 500 वर्षों का संघर्ष और लाखों लोगों का बलिदान हुआ, लेकिन बलिदान के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा हुई वह अदभुद है।

उन्होंने कहा कि, 1990 और 1992 की कार सेवा का साक्षी बनने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ, इतने लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम को इस अलौकिक रूप में देखकर अदभुद है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्थावान भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ।

वहीं सतीश पूनियां ने रविवार को धर्म नगरी प्रयागराज में दिव्य एवं भव्य महाकुंभ में परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई।

डॉ. सतीश पूनियां ने एकता और अखंडता के प्रतीक महाकुंभ में संगम स्नान करके माँ गंगा, यमुना एवं सरस्वती से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!