श्री श्याम बसंत महोत्सव के दूसरे दिन हुआ श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-श्याम प्रभु खाटू वाले का 37वां श्री श्याम बसंत महोत्सव का दूसरा दिन

गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 37वां श्री श्याम बसंत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कोलकाता से आए पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया ने श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ किया। श्रद्धालुओं ने एकचित होकर श्री श्याम अखंड पाठ को सुना। इस दौरान श्याम बाबा की झांकी भी दिखाई गई।

पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया से श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ सुनाते हुए कहा कि हर वर्ष फाल्गुन मास की एकादशी को श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली जाती है। भक्तों में श्री श्याम के प्रति प्रेम बढ़ता है। उन्होंने सुनाया कि-पुण्य भूमि भारत विश्व का वह स्थान है, जहां जन्म लेने के लिए स्वर्ग देवता भी लालायित रहते हैं। उस जीव के भाग्य ही खुल गए हैं,  जो यहां पर जन्मा है। यहां भागीरथी गंगा अमृत सींचती है। निर्मल जल वाली यमुना श्याम गुण गाती हुई बहती जाती है। इनके किनारों पर पुण्य आत्माओं की तप स्थली हैं। उनका दर्शन होने मात्र से हम कल्याण के भागी बन जाते हैं। संदीप सुल्तानिया ने कहा कि हमें अपने तीर्थोंं के दर्शन अवश्य करने चाहिए। हमारे ऐतिहासिक तीर्थ स्थल अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर अपनी आने वाली पीढिय़ों को भी अपनी संस्कृति के संस्कार दिए जाने जरूरी हैं। हर मनुष्य इस कार्य को अपना कर्तव्य समझकर करे।

प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि सोमवार को महोत्सव के तीसरे दिन रात्रि 8 बजे से भव्य जागरण होगा। सिद्धेश्वर चौक ओल्ड जेल परिसर में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जागरण में वृन्दावन से चित्र-विचित्र महाराज, दिलली से धर्म नागर, पिन्जौर से मुकेश मुद्गिल व समस्तीपुर बिहार से रेशमी शर्मा बाबा का गुणगान करेंगे। जाररण में बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा। भव्य दरबार सजाया जा रहा है। छप्पन भोग का प्रसाद और श्याम रसोई सबको आनंदित करेंगे। मंडल के प्रचार मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि संस्था के प्रधान राजकुमार कौशिक के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी और प्रदीप मोदी, बिजेंद्र शर्मा, बीएल अग्रवाल, ललित शर्मा, दिनेश मंगला, रणबीर भारद्वाज, दिनेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, सुभाष रोहिल्ला, नवनीत बंसल, सुकन पाल नागर, सरोज गर्ग, संगीता गुप्ता, कैलाश यादव आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा में लगे हुए हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!