विंटेज कारों और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम के साथ 21 गन सल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुश्ती पहलावन बबीता फोगाट ने की विंटेज कारों की प्रदर्शनी में की शिरकत

फोगाट ने विभिन्न श्रेणियों में विजेता करों को किया सम्मानित

मयुरभंज रियासत की 1922 रोल्स रोयस सिल्वर घोस्ट इस आयोजन की रही विजेता

गुरुग्राम, 23 फरवरी 2025: लीला एंबियंस गोल्फ ग्रीन्स में चल रहे ‘21 गन सल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस’ के 11 वें संस्करण के तीसरे एवं अंतिम दिन में ओलंपिक विजेता एवं पोलिटिशीयन बबीता फोगाट एवं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने मुख्य स्तिथि के तौर पर शिरकत किया।

देश के विभिन्न कोने से आई राजा महाराजाओं की करों सहित विभिन्न कार संग्रहकर्ताओं की विंटेज करों को सामानित किया गया । मुख्य अतिथि के तौर पर शरिख हुई बबिता फोगाट और विशेष अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए राजकोट के महाराज मान्धाता सिंह जडेजा विभिन्न श्रेणियों में विजेता कर्रों को सम्मानित किया ।

यह आयोजन विंटेज कारों के शानदार प्रदर्शन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के भव्य उत्सव के रूप में यादगार बना जिसमें देश के लगभग 40 महाराजाओं की कारे सम्मिलित हुईं । प्रतिष्ठित आयोजन में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, बेल्जियम, इटली, जर्मनी और कनाडा समेत कई देशों से आए अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्यों ने ऐतिहासिक कारों का बारीकी से मूल्यांकन किया। और उन्हें उनकी खास श्रेणियों एवं रखरखाव के लिए सम्मानित किया ।

जूरी सदस्यों ने मयुरभंज रियासत की 1922 की रोल्स रोयस सिल्वर घोस्ट के वर्तमान मालिक धनराज गिडवानी को विजेता घोषित किया । धनराज गिडवानी के पास यह चार 1992 से है । इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में करों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया ।

गिडवानी जी ने कहा “इस आयोजन में सभी करों खास है सभी अनमोल हैं । 21 गन सल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस की जूरी ने मेरी कार को बेस्ट इन इवेंट श्रेणी सम्मानित किया उसके लिए सभी को धन्यवाद करता हूँ ।

लगभग 25,000 से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति के साथ, यह आयोजन एक सांस्कृतिक महोत्सव का रूप ले चुका था। यहां कथकली, भरतनाट्यम, भांगड़ा और गिद्धा जैसी भारतीय लोक नृत्य शैलियों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जो क्लासिक कारों के ऐतिहासिक वैभव के साथ अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही थीं।

इस आयोजन में 1935 की ब्यूक 90एल (पूर्व अयोध्या) भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे अब दिलजीत टाइटस के स्वामित्व में रखा गया है। इस कार ने भी पोस्ट वार अमेरिकन कूप श्रेणी में प्रथम पुरष्कार जीता । इसकी ऐतिहासिक महत्ता और बेहतरीन बहाली ने इसे इस दिन की सबसे चर्चित कारों में शामिल कर दिया।

जैसे-जैसे यह आयोजन अपने भव्य समापन की ओर बढ़ रहा है, 21 गन सल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस दुनिया में ऐतिहासिक ऑटोमोबाइल शोकेस के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित किया, जिसने विंटेज कार प्रेमियों और संस्कृति के पारखियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!