मानेसर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, गुंडे, बदमाशों को नहीं : सरपंच सुंदर लाल यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानेसर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, गुंडे, बदमाशों को नहीं: सरपंच सुंदर लाल यादव

गुंडागर्दी, बदमाशी करने वालों का मानेसर में नहीं है कोई स्थान: सरपंच सुंदर लाल यादव

मानेसर (गुरुग्राम)। नगर निगम मानेसर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मानेसर के विकास के लिए मानेसर को नगर निगम बनाकर क्षेत्र में एक नई उम्मीद पैदा की है। चुनाव में कुछ लोग माहौल को खराब करके चुनाव में बाधा बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि हमें अपने चुनाव प्रचार पर पूरा ध्यान देना है। विरोधियों को उनके गलत हथकंडों में कामयाब नहीं होने देना है।  

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी सतर्क रहने की बात कही और मतदाताओं को भी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विरोधी समाज को बांटने वाले बयान देने लगे हैं। ऐसे बयानों से समाज को सावधान रहना है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि मानेसर की जनता किसी गुंडे, बदमाशी करने वालों, उपद्रव फैलाने वालों को अपना प्रतिनिधि नहीं चुनेगी। जनता के सहयोग और समर्थन से भाजपा ऐसे लोगों का सफाया करती है। जनता को मानेसर नगर निगम में भाजपा का मेयर बनाकर विकास चाहिए, ना कि किसी दूसरे को चुनकर नगर निगम को बदमाशी का अड्डा बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में उपद्रव पैदा करने वालों को जनता 2 मार्च को खुद ही जवाब दे देगी। उसके बाद ऐसी बातें करने वाले लोग कहीं नजर नहीं आएंगें।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांंग्रेस ने 70 साल तक देश पर राज करके कुछ नहीं किया, वह अब पांच साल में क्या करेगी जो नगर निगम मानेसर की जनता से पांच साल मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कभी जनता के विकास की सोच रही ही नहीं। कांग्रेस ने अपना विकास करने का काम किया है।

मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है, तब-तब घोटालों की लिस्ट लंबी हुई है। चाहे खेल हों या कोई और क्षेत्र। हर जगह पर कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने ही मानेसर क्षेत्र में किसानों की बेशकिमती जमीनों को पंूजीपतियों को देने का काम किया। क्षेत्र के किसान कांग्रेस के उस अत्याचार को भूले नहीं हैं। किसानों की जमीनों को अधिग्रहण के नाम पर छीना गया। उनकी उचित कीमत तक नहीं दी गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भाजपा के पक्ष में मतदान के प्रति अपील करते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी ने कभी विकास का सोच नहीं रखी। देश का विनाश करने का काम किया है। अब देश की जनता समझ चुकी है। इसलिए जिस-जिस राज्य में चुनाव हो रहे हैं, वहां पर जनता भाजपा को ही सत्ता में लेकर आ रही है।

भाजपा मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि चुनाव में हम मजबूती से खड़े हैं। भाजपा की नीतियों पर गुरुग्राम की जनता ईवीएम में कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर इतिहास बनाने का काम करेगी। जय भाजपा तय भाजपा का उद्देश्य लेकर हम सब चुनाव मैदान में मेहनत कर रहे हैं। जनता भाजपा को सत्ता में लेकर आ रही है। मानेसर नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशियों को ही चुनाव जिताएगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि विकास को गति देने ेक लिए कमल के फूल पर वोट देकर अपनी छोटी सरकार चुनें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!