यातायात पुलिस ने सड़क पर बने गड्ढों को भरकर किया सराहनीय कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम : 22 फ़रवरी 2025 – आज दिनांक 22.02.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विरेंद्र विज IPS के निर्देशन में कार्य करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे श्री सत्यपाल यादव HPS की देखरेख में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा सड़क पर बने गड्ढों को भरा गया, ताकि यातायात का संचालन सफलतापूर्वक कराया जा सके।

यातायात निरीक्षको, जोनल अधिकारियों,RSO टीम और यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा आज Mayfield Garden और Paras Trinity चौक पर रोड़ पर बने गड्ढों को भी भरा गया। इस प्रकार की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने पूरी तरह से कमर कस रखी है। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा रेडिमेट रोड़ी- तारकोल से बने मिक्सर बैगों की सहायता से यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड़ पर बने गड्ढों को तुरंत भरवारा जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके और यातायात का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन हित में इस प्रकार के सराहनीय कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। यातायात पुलिस गुरुग्राम सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर हैं। {24×7}

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!