औमप्रकाश धनखड़ को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी …..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ दिल्ली के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

दिल्ली में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव में निभाएंगे पार्टी पर्यवेक्षक की अहम भूमिका

चंडीगढ़, 19 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री औमप्रकाश धनखड़ दिल्ली में पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं । पार्टी और संगठन में कई बार अहम भूमिका निभा चुके औम प्रकाश धनखड़ को पीएम मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबियों में गिना जाता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिला है । दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी को 70 में से 48 सीटों पर विजयश्री मिली और दिल्ली की जनता ने मोदी जी के साथ चलने का बड़ा निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी श्री धनखड़ को दिल्ली का चुनाव प्रभारी लगाया गया था। सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजय श्री प्राप्त हुई थी।

श्री औम प्रकाश धनखड़ की गिनती प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबियों में माना जाता रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए देशभर से लोह और मिट्टी संग्रह के लिए राष्ट्रीय संयोजक , हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सहित राज्यों के प्रभारी और सहप्रभारी का दायित्व निभा चुके हैं। हरियाणा में भाजपा को बूथ और पन्ने तक पहुंचाने का श्रेय भी इनको दिया जाता है।

पार्टी में माहिर संगठक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले औमप्रकाश धनखड़ की दिल्ली प्रदेश की राजनीति में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद के साथ धनखड़ को दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर जोश और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!