अहीरवाल में ध्वस्त कानून व्यवस्था, सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल विद्रोही ने ………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेवाड़ी – रेवाड़ी सहित अहीरवाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्वयंसेवी संस्था ‘ग्रामीण भारत’ के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

विद्रोही ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महज जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में चोरी, लूट, डकैती और फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, महिलाओं के प्रति अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों के मन में भय पैदा करने में असमर्थ है।

उन्होंने भाजपा के निर्वाचित सांसदों, विधायकों और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के डीजीपी और मुख्यमंत्री झूठे आंकड़े दिखाकर हालात सामान्य बताने की कोशिश करते हैं, जबकि अपराध और भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है और दुर्भाग्य से जनता भी जातीय ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक उन्माद में फंसकर स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!