नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया और संवेदना : मंत्री अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

सरकार ने हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसको बक्शा नहीं जाएगा : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर विज बोले : “भाजपा का मुकाबला कोई पार्टी नहीं कर सकती, चाहे ये सिंबल डाल कर आए या फिर बिना सिंबल के आ जाए

निकाय चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी, कांग्रेस के पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं : मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 16 फरवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गत दिवस हुए हादसे पर गहरा दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है और उन्हें विश्वास है कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई उसे बक्शा नहीं जाएगा।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मेयर का चुनाव कांग्रेस अपने सिंबल पर लड़ने की बात कह रही है जिसपर श्री विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं कर सकती, चाहे ये सिंबल डाल कर आए या फिर बिना सिंबल के आ जाए, किसी भी प्रकार से आ जाए। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। अभी तक वो अपना विधायक दल का नेता नहीं चुन पाए। उन्होंने कांग्रेस को जीरो बटा जीरो सीटें आने का दावा किया, वहीं उन्होंने निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया।

डिपोर्ट करते हुए मानवीय अधिकारों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए : परिवहन मंत्री अनिल विज

पंजाब के मंत्री धालीवाल के बयान कि अमरीका से डिपोर्ट होकर भारतीय के लिए अच्छी बस भेजनी चाहिए थी पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि किसने क्या कहा लेकिन वह विभाग से पता करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी देश कि मर्जी है कि वो अवैध तरीके से आए लोगों को रखे या न रखे। मगर डिपोर्ट करते हुए मानवीय अधिकारों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!