गुरुग्राम पुलिस ने लोन दिलाने कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 06 महिलाओं सहित 08 आरोपी काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कब्जा से 25 मोबाईल फोन व एयरटेल वाईफाई डोंगल बरामद।

गुरुग्राम : 14 फरवरी 2025 – दिनांक 04.02.2025 को थाना साईबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में एक शिकायत एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बनकर अलग-अलग नम्बर से कॉल करके फाईल चार्ज, डी०डी० व अन्य चार्ज बतलाकर लोन देने के नाम पर लगभग 18 हजार रुपए की ठगी होने के संबंध में प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत पर थाना साईबर मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना साईबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुलिस तकनीकी की सहायता से उपरोक्त अभियोग में धोखाधड़ी/ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए दिनांक 13.02.2025 को बदरपुर, दिल्ली से 08 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान 1. राजू मण्डल निवासी बेबी सिंह कॉलोनी गजरौला कलाँ पीलीभीत (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी प्रहलादपुर, नई दिल्ली, 2. रोहित कुमार निवासी मितल कॉलोनी प्रहलादपुर, नई दिल्ली 3. रोजी निवासी गाँव याकूबपुर जिला ओरैया (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी बदरपुर, मोलरबंद एक्सटेंशन, नई दिल्ली 4. रुबी निवासी शिव दुर्गा विहार सूरजकुंड जिला फरीदाबाद 5. सीमा सिन्हा निवासी शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड जिला फरीदाबाद 6. ज्ञानती निवासी चूरिया मोटला, लेखंड ओखला, दिल्ली 7. मंतशा निवासी पल पहलादपुर, बदरपुर, दिल्ली व 8. शायरा निवासी लककरपुर जिला फरीदाबाद के रूप में हुई।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी लोगों के पास फोन करके लोन दिलाने के नाम पर विभिन्न प्रकार के चार्ज के रूप में रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदातों को अंजाम लेते थे। आरोपियों को इस काम के बदले सैलरी तथा ठगी गई राशि में से कमीशन भी मिलता था। आरोपी मई-2024 से कॉल सेंटर चलाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 25 मोबाईल फोन व एयरटेल वाईफाई डोंगल बरामद किए गए है।

अभियोग में आगामी पूछताछ के लिए आरोपी राजु मण्डल व रोहित कुमार उपरोक्त को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!