राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के जिम्नास्टिक्स के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक, खेल मंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति का खिलाड़ियों को मिल रहा है खूब लाभ, खिलाड़ी जीत रहे हैं पदक-खेल मंत्री श्री गौरव गौतम*

चंडीगढ़, 13 फरवरी- उत्तराखंड के देहरादून में में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, इनमें 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति का खिलाड़ियों को खूब लाभ मिल रहा है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन, कामनवेल्थ व राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे थे। हरियाणा खेलों का हम बन चुका है। हरियाणा की खेल नीति का देश का दूसरे प्रदेश भी अनुशरण कर रहे हैं और खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के जिम्नास्टों के उम्दा प्रदर्शन की खेल मंत्री ने सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का भी प्रमाण है।

खेल मंत्री ने कहा कि हमारे जिम्नास्ट्स इसी तरह से प्रदेश का मान बढ़ाते रहे और हरियाणा सरकार उनके लिए सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि हरियाणा देश के खेल मानचित्र पर अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखे।

*ये हैं पदक विजेता खिलाड़ी*

हरियाणा के योगेश्वर सिंह, सागर, जतिंदर, सारांश देव और साहिल यादव की टीम ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (टीम इवेंट) में कांस्य पदक जीता। इसी तरह से लाइफ अदलखा, ध्रुवी चौधरी, जान्हवी, वर्षा की टीम ने रिदमिक जिम्नास्टिक्स में कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत मुकाबले में योगेश्वर सिंह ऑल-अराउंड द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट के खिताब के साथ  रजत पदक जीता। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में  रजत और साइड हॉर्स में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार से लाइफ अदलखा हूप इवेंट में कांस्य पदक जीता।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!