गुरुग्राम न्यायालय परिसर से हटवाए गए पोस्टर-बैनर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 12 फ़रवरी, 2025 – गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के मद्देनज़र गुरुग्राम न्यायालय परिसर से बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री हटवाई गयी। जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के चुनावों के रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि 13 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पदाधिकारियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं लाइब्रेरी इंचार्ज के सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने से पहले आज न्यायालय परिसर से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्रियां हटा दी गई हैं। इससे पहले पूरा न्यायालय परिसर बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्रियों से अटा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि दिनांक 04.02.2025 को गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन की चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि न्यायालय परिसर से सभी बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि दिनांक 08.02.2025 को या उससे पहले हटा लिये जाएँ और इसकी सूचना सभी संभावित उम्मीदवारों को सार्वजनिक नोटिस जारी करके दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करके न्यायालय परिसर में बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि लगाएगा तो उसके ख़िलाफ़ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आज बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी एवं इलेक्शन कमेटी के सभी सदस्यों ने पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और पूरे न्यायालय परिसर से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, स्टिकर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्रियों को हटवा दिया।इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री शिवचन्द गुप्ता, श्री राजेन्द्र सिंह सैनी, श्री जगपाल सिंह, श्री मोती लाल शर्मा, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह अधाना, श्री प्रदीप सिंह व श्री गौरव भारद्वाज आदि उपस्थित थे

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!