समाजसेवी प्रसिद्ध वैद्य पण्डित ज्ञान प्रकाश मौदगिल के निधन पर षडदर्शन साधुसमाज ने किया शोक व्यक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 12 फरवरी : धर्मनगरी पीपली कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी वैद्य पण्डित ज्ञान प्रकाश मौदगिल के अकस्मात निधन पर षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत रुद्रपुरी महाराज, श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, नरकातारी भीष्म कुण्ड तीर्थ के महंत महामंडलेश्वर जयनारायण दास, सारस्वत ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित नरेंद्र शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा इत्यादि गणमान्यजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ज्ञान प्रकाश मौदगिल के ज्येष्ठ पुत्र विनय मौदगिल अनुज ज्योतिषाचार्य अमित मौदगिल ने बताया कि पूज्य पिता वैद्य पण्डित ज्ञान प्रकाश जी 8 फरवरी शनिवार को जया एकादशी के पावन पर्व पर अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके प्रभु चरणों में विलीन हो गए है। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग एवं रस्म पगड़ी 19 फरवरी दिन बुधवार श्री गुरुद्वारा साहिब रत्गल सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी और ब्रह्म भोज दोपहर 12 बजे होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!