निगम टीमों ने हटाए राजनैतिक होर्डिंग बोर्ड व अन्य प्रचार सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 12 फरवरी। नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता की कड़ी पालना में नगर निगम ने बुधवार को अवैध होर्डिंग बोर्ड और अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाने का विशेष अभियान चलाया।

अतिरिक्त निगमायुक्त एवं एमसीसी नोडल अधिकारी डॉ. बलप्रीत सिंह के आदेशों की पालना में निगम टीमों ने नगर निगम क्षेत्र के जोन-1, 2, 3 और 4 में यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया। अभियान के तहत बिजली के खंभों, संकेतक बोर्ड्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगी अवैध राजनीतिक प्रचार सामग्री को हटाया गया। यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के उद्देश्य से की गई। निगम की टीमों ने शहर भर में जगह-जगह इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाया।

अतिरिक्त आयुक्त एवं एमसीसी नोडल अधिकारी डा. बलप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के चलते क्षेत्र में लागू आदर्श आचार संहिता की पालना गंभीरता से सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, मुख्य सडक़ों सहित अंदरूनी सडक़ों व गलियों में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, स्टिकर व वॉल पेंटिंग को हटाने के लिए और भी तेज गति से कार्य किया जाए।  अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!