प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व नीतियों को पसंद किया दिल्ली के नागरिकों ने : सुमन सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा राज्य महिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा में कार्यकर्ताओं के संग चखा दिल्ली की जीत पर जलेबी का स्वाद।

उपाध्यक्ष ने लाडवा विश्राम गृह में सुनी लोगों की समस्याएं।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

लाडवा, 11 फरवरी : हरियाणा राज्य महिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी शासन पर मुहर लगाई है।

उपाध्यक्ष सुमन सैनी आज लाडवा के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुन रही थी। इस दौरान उपाध्यक्ष ने दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, नपा चेयरमैन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेन्द्र, विकास जालखेडी, अमरेन्द्र पिपली, ओमवीर लालर, सन्नी कालडा, दवेन्द्र गोल्डी, ऋषिपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की जीत पर जलेबी का स्वाद चखा।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के मामले में जो उन्नति और प्रगति की है, उसकी पहचान आज विश्वभर में दिखाई देती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विश्व में एक नई पहचान बनी है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास की रणनीति अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का विकास व कल्याण सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लगातार झूठ की राजनीति करते हुए लोगों को केवल वायदे किए, धरातल पर कोई काम नहीं किया। इसलिए जनता उनके कुशासन से परेशान हो चुकी थी, जिसका परिणाम आज विधानसभा चुनावों के परिणामों में देखने को मिला। जनता ने भाजपा पर विश्वास जिताया है कि अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद व्यक्त किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!