गुरुग्राम में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठित की कमेटियां: अशोक बुवानीवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठित की कमेटियां: अशोक बुवानीवाला

-लीगल कमेटी, स्क्रूटनी कमेटी, प्रचार कमेटी, मैनिफेस्टो कमेटी का किया गया गठन  

गुरुग्राम, 11 फरवरी। हरियाणा में कांग्रेस ने निकाय चुनावों को लेकर गुरुग्राम जिला की कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। गुरुग्राम जिला कांग्रेस के सह-प्रभारी अशोक बुवानीवाला के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर गठित लीगल कमेटी में एडवोकेट हेमंत शर्मा, एडवोकेट सूबे यादव, एडवोकेट पवन खटाना, एडवोकेट प्रदीप चौहान, एडवोकेट अशोक टोंक, एडवोकेट ओमप्रकाश पांचाल और एडवोकेट कुनाल को शामिल किया गया है।  

स्क्रूटनी कमेटी में पूर्व विधायक एवं गुरुग्राम जिला प्रभारी करण सिंह दलाल, अशोक गर्ग बुवानीवाला, राजा राम, पंकज डावर, विरेंद्र यादव, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया कमेटी में पंकज डावर, निशित कटारिया, अमित यादव, पंकज भारद्वाज, मनीष खटाना को शामिल किया गया है। इन कमेटियों में यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई प्रेजीडेंट भी सदस्य होंगे।  

इसी तरह से निकाय चुनाव की प्रचार कमेटी में गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मोहित ग्रोवर, वर्धन यादव, रोहताश खटाना, पर्ल चौधरी के अलावा कमलबीर यादव, विरेंद्र यादव, पंकज डावर, रोहताश बेदी, सुनीता वर्मा, आशीष दुआ, सुनीता सहरावत, शमसुद्दीन, साहिदा खान, के.एल. यादव, विपिन खन्ना, ओमप्रकाश पांचाल, कुलराज कटारिया, गजेंद्र चौहान, लाल सिंह यादव, निर्मल यादव, पूजा शर्मा, रमेश शर्मा, प्रवीन सरपंच, सीमा हुड्डा, एडवोकेट संतोख सिंह, मुकेश शर्मा व महाराज सिंह को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष व सभी फ्रंटलाइन संगठन इस कमेटी के सदस्य रहेंगे।

सह-प्रभारी अशोक बुवानीवाला ने बताया कि मैनिफेस्टो कमेटी में सांसद प्रत्याशी रहे राज बब्बर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक करण दलाल, अशोक गर्ग बुवानीवाला, सुखबीर कटारिया, मोहित ग्रोवर, वर्धन यादव, रोहताश खटाना, पंकज डावर, पर्ल चौधरी, कमलवीर यादव, विरेंद्र यादव, रोहताश बेदी, सुशील भारद्वाज (टुल्लर), के.एल. यादव, प्रदीप जैलदार, सुनीता सहरावत, इंद्र सिंह सैनी, आशीष दुआ व मुकेश शर्मा शामिल किए गए हैं। सभी कांग्रेस प्रत्याशी, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी, 2019 के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष इस कमेटी के सदस्य होंगे।

सडक़ों के पैचवर्क को ही उपलब्धि मान रहे हैं विधायक: बुवानीवाला

सह-प्रभारी अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ रही है। गुरुग्राम नगर निगम व मानेसर नगर निगम के चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारकर पार्टी अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह सबके सामने है कि हरियाणा में भाजपा सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रही है। पिछले 10 साल में सरकार गुरुग्राम में ना तो गंदगी का समाधान कर पाई और ना ही टूटी सडक़ों को सुधार पाई है। यहां के विधायक पैच वर्क को ही उपलब्धि मानकर अपने 100 दिन की रिपोर्ट में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या विधायक इसी बात पर वाहवाही लूटने के लिए रह गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने ऐसा कोई काम पिछले 100 दिन में नहीं करवाया, जिसे जनता के लिए राहत की बात कहा जा सके। बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम में अपने मेयर बनाकर दोनों नगर निगम के क्षेत्रों के विकास का रास्ता बनाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!