भवानी एंक्लेव क्षेत्र मेें चरमराई सीवर व्यवस्था …….. क्षेत्रवासी परेशान, नगर निगम प्रशासन दे ध्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुडग़ांव, 8 फरवरी (अशोक): नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। हर कोई सीवर की समस्या से परेशान है। नगर निगम की लापरवाही से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

भवानी एंक्लेव कालोनी की गली नंबर एक में भी सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों गोविंद अग्रवाल, जयप्रकाश, छोटेलाल प्रधान, सूरजभान, कुलदीप, रमेश आदि का कहना है कि सीवर जाम होकर ओवरफ्लो  हो रहे हैं। गंदा पानी गली में भरा हुआ है। इसी गंदे पानी से क्षेत्रवासियों व आने-जाने वाले लोगों को भी गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि सीवर के गंदे पानी व चरमराई सफाई व्यवस्था से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

उधर नगर निगम के निवर्तमान निगम पार्षद संजय प्रधान का कहना है कि सीवर की समस्या की उन्हें पूरी जानकारी है और शीघ्र ही समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा, जिससे कालोनीवासियों को भविष्य में इस समस्या से जूझना नहीं  पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सफाई व सीवर की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए, अन्यथा उन्हें मजबूर होकर सडकों पर उतरना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की ही होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!