दिल्ली के नागरिकों को अब मिलेगा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल : नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने की गीता स्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना

चंडीगढ़, 8 फरवरी-  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को अब पर्याप्त स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

भाजपा सरकार दिल्ली में गरीबों का उत्थान करने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाएगी। इससे पहले दिल्ली के लोग पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दिल्ली में भाजपा की जीत पर गीता स्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे।  इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता उपदेशों के साक्षी वट वृक्ष की मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया और दिल्ली की जीत पर जश्न मनाया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें