सांसद सैलजा गांव महमड़ा में 12 लोगों के निधन पर आयोजित अंतिम अरदास में पहुंची …….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, ईश्वर से की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

चंडीगढ़, 08 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को रतिया क्षेत्र के गांव महमड़ा में पहुंचकर भाखड़ा नहर में वाहन गिरने की दुखद दुर्घटना में 12 लोगों के निधन पर आयोजित अंतिम अरदास में शामिल हुए। कुमारी सैलजा ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

साथ ही उन्होंने कहा कि मानवीय भूल के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ, सरकार को इससे सबक लेते हुए नहरों के पुल की रैलिंग, सुरक्षा दीवार बनाने और रिफलेक्टर लगाने चाहिए।

सांसद कुमारी सैलजा शनिवार को कांग्रेस नेता सरदार कुलबीर सिंह सोहल के पिता सरदार बाज सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान 697 पीएलए, हिसार पहुंची, उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद कुमारी सैलजा कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा की भाभी मीना देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान 1095, रामलीला चौक, मोहल्ला सैनियान हिसार पहुची। बाद में अनिल गोयल के भतीजे अतुल गोयल के निधन पर उनके निवास स्थान मार्केट कमेटी के सामने जाखल मंडी जिला फतेहाबाद पहुंचकर शोक जताया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें