सीवर के ढक्कन हो गए हैं जर्जरहो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना, निगम प्रशासन दे ध्यान ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुडग़ांव, 6 फरवरी (अशोक): शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के मैनहॉल खुले पड़े हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। आवासीय क्षेत्र ही नहीं, अपितु औद्योगिक क्षेत्र भी इस समस्या से अछूते नहीं रहे हैं। क्षेत्रवासी नगर निगम प्रशासन से समय-समय पर शिकायत भी करते रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसी क्रम में गांधी नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले काफी से सीवर का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। बड़ी संख्या में इस मार्ग से लोगों का आना-जाना रहता है।

क्षेत्र के सुनील कुमार, राजीव राठौड़, प्रताप ठाकुर, कमल किशोर, पीके चौैहान,  मनोज व राजेश पटेल आदि का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से सीवर का ढक्कन जर्जर है। नगर निगम से कई बार शिकायत कर ली है। लेकिन ऐसा लगता है कि नगर निगम किसी बड़ी दुर्घटना घटित होने की प्रतीक्षा कर रहा है, तभी तो सीवर के ढक्कन को बदला नहीं जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी बनी रहती है और गंदा पानी सडक़ों पर फैल रहा है। आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि क्षेत्र की समस्या का समाधान कराया जाए, अन्यथा क्षेत्रवासियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की ही होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!