भाजपा का झंडा हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संशोधित समाचारभाजपा का झंडा हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भाजपा के ध्वज के नीचे लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं देश व समाज की सेवा : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला भाजपा कार्यालय में लगाया 60 फुट ऊँचा पार्टी का झंडा

दिल्ली में बनने जा रही है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : बड़ौली

चंडीगढ़, 4 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में 60 फुट ऊँचा भाजपा का झंडा लगाया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। श्री बड़ौली ने कहा कि पार्टी का झंडा हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसी ध्वज के नीचे भाजपा के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से देश व समाज की सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहुजा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। पार्टी ने एक विचारधारा के साथ लंबी यात्रा की है, इसी का परिणाम है कि आज देश भर में कमल खिल रहा है और भाजपा का झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने रखी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार और नायब सरकार की जनता के हित में जो भी योजनाएं चला रही हैं उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाएं।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। जिन मुद्दों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई थी उन सभी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पार्टी की विचारधारा के अनुरूप चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार हर हरियाणवीं के हित में समान भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव किए पूरे प्रदेश में विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार के कार्य और नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर श्री बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास और तरक्की के लिए 5  फरवरी   को दिल्ली की जनता पूर्ण बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाने जा रही है। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!