भाजपा सरकार बनने से बढ़ेगा देश की राजधानी दिल्ली का गौरव  : धनखड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के पक्ष में बना राजनीतिक माहौल,भाजपामय हुई समस्त दिल्ली   

भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बवाना,  रोहिणी और  नजफगढ़ में किया  प्रचार

दिल्ली,  3 फरवरी।   भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बवाना, नजफगढ़ और रोहिणी में  पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आ रही है ।  बवाना,  रोहिणी और नजफगढ़ के मतदाता दिल्ली की सरकार में अपनी  भागीदारी बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पांच फरवरी को कमल का बटन दबाएं।

 राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार घोटालों में लगी रही और देश की राजधानी की गरिमा और गौरव को कम करने का पाप किया है। भाजपा की नीति राष्ट्र हित की रही है और हमारी सरकार बनने से देश की राजधानी दिल्ली का गौरव विश्व पटल पर बढ़ेगा।

  धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में है और केजरीवाल से छुटकारा चाहती है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता में बदलाव के मूड का अनुभव हुआ है।  इसलिए बवाना से रवींद्र,रोहिणी से बिजेंद्र गुप्ता और नजफगढ़ से नीलम कृष्ण पहलवान बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देश की जनता का भरोसा पीएम मोदी जी पर है। मोदी जी जो कहते हैं वह पूरा जरूर करते हैं।  इसलिए दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में बड़े बहुमत से  भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस  दौरान चेयरमैन कप्तान बिरधाना, निगम पार्षद दीपक डबास सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!