दिल्ली के लोगों में मोदी जी को लेकर उत्साह, आठ को जरूर खिलेगा कमल – नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुंडका और सुल्तानपुर माजरा में किया जनसभाओं को संबोधित*

*मुख्यमंत्री सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल पर कसा तंज, दस वर्षों में सिर्फ झूठ बोलने का किया काम*

*स्टार प्रचारक नायब सिंह सैनी की जनसभाओं में उमड़ा जनसमूह, लगातार जनसभाओं व रोड शो से मुख्यमंत्री बढ़ा रहे पार्टी प्रत्याशियों का जोश*

चंडीगढ़, 2 फरवरी – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक के तौर पर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में रानीखेड़ा और सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) से कर्म सिंह करमा के लिए सुल्तानपुरी में दो जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जनसभाओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कि आने वाली 5 फरवरी को हमने दिल्ली के भाग्य का फैसला करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कम समय के अंदर हमने ज्यादा काम करना है। मैं पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हूं, दिल्ली के लोगों में जो जोश उत्साह है उसे देखते हुए स्पष्ट है कि आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में भी लागू किया जाएगा, जिससे जनमानस के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

*दस साल में केजरीवाल ने किया हर वर्ग को प्रताड़ित*

श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लिए आपदा बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने 10 वर्षों तक दिल्ली के हर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है। केजरीवाल ने जनता को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ पानी देने का वायदा किया था, उन्होंने तो यमुना को साफ करने की बात कही थी, लेकिन 2025 आ गया और यमुना की हालत उससे भी बुरी हो गई है।

*झूठ की पोल खोलने के लिए मैंने खुद पीया यमुना का पानी*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलकर अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है। मैं यमुना के पल्ला गांव स्थित घाट पर गया और वहां जाकर मैंने खुद यमुना का पानी पिया ताकि लोगों का भय निकल जाए। मैं वहां से पानी लेकर आया जहां से हरियाणा दिल्ली को पानी देता है और जहां से केजरीवाल दिल्ली को पानी दे रहा है, मैं उस स्थान के ऊपर गया वहां से पानी भरा और दोनों पानी के अंदर जमीन आसमान का अंतर था।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!