
गुरुग्राम : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर तीसरी बार नियुक्त होने पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन श्री शशिकांत शर्मा ने श्री देवेंद्र फडणवीस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “देवेंद्र फडणवीस जी की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और समर्पण ने उन्हें एक बार फिर इस महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य बनाया है। उनका कार्यकाल न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने इसे ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का क्षण बताया और आशा व्यक्त की कि श्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।
फेडरेशन ने कहा कि श्री फडणवीस के अनुभव और कुशल प्रबंधन से राज्य में प्रगति और समृद्धि का नया युग शुरू होगा। श्री शर्मा ने आगे कहा कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन समाज और राष्ट्र की सेवा में हमेशा फडणवीस जी के साथ खड़ा रहेगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर फेडरेशन के सभी सदस्यों ने श्री फडणवीस को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।