स्वर्गीय महेंद्र शर्मा मूल रूप से पटौदी क्षेत्र के गांव  खलीलपुर के निवासी

प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी हिंदुस्तान के संपादकीय मंडल में किया कार्य

फतह सिंह उजाला

पटौदी । देश के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि और वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे तथा पिछले कई वर्षों से लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन पर अनेक सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने शोक जताया है।

यह जानकारी देते हुए हास्य कवि आलोक भांडोरिया ने बताया कि पटौदी क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी महेंद्र शर्मा पिछले लगभग 40 वर्षों से एक प्रतिष्ठित मंचीय कवि के रूप में देशभर में चर्चित रहे। उन्होंने स्थानीय काव्य गोष्ठियों से लेकर लाल किले की प्राचीर से अनेकों बार काव्य पाठ कर इलाके का गौरव बढ़ाया। देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के संपादकीय मंडल से सेवानिवृत्त होने के बाद भी महेंद्र शर्मा निरंतर हिंदी के प्रचार प्रसार में जुटे रहे। उन्होंने हास्य-व्यंग्य के अलावा समाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताएँ, कहानियाँ, बाल कविताएँ लिखने के अलावा कई उपन्यास भी लिखे। उनकी दर्जनों कृतियां प्रकाशित हुई। उनकी साहित्य साधना के लिए उन्हें हिन्दी अकादमी, दिल्ली के काका हाथरसी सम्मान, हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला के विशेष साहित्य सेवी सम्मान तथा आदित्य-अल्हड़ हास्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया। महेंद्र शर्मा के निधन से बनी शून्यता लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी।

उनके निधन पर बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद्, मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद्, सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच, हिंदी सेवा समिति, बंजारा, नटराज ग्रुप, राष्ट्रीय कवि संगम, मित्रम, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् और हमारा परिवार के पदाधिकारियों सहित प्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी, प्रो.आरसी शर्मा, विपिन सुनेजा, रमेश सिद्धार्थ, रमेश कौशिक अनजान, तरुण जैन, याद के सुगंध, डॉ. शिवताज सिंह, सत्यवीर नाहड़िया, आलोक भांडोरिया, डॉ. लाजकौशल, राजेश भुलक्कड़, गौत्तम इलाहबादी, प्रेमपाल सिंह अनपढ़, दलबीर फूल, देशराम देशप्रेमी, डॉ. त्रिलोक चंद, मुकुट अग्रवाल, मनोज कौशिक, अरविंद भारद्वाज, सुंदरलाल भांडोरिया, चौ. भूपेंद्र सिंह, भूपसिंह भारती, महेंद्र सिंह, रमेश ठेकेदार, रामकिशन मरोड़िया , पत्रकार फतह सिंह उजाला,  डॉक्टर ओम प्रकाश अदलखा, रफीक खान, राधे पंडित, नरेश शर्मा सहित अन्य के द्वारा शोक व्यक्त  करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!