दक्षिणी हरियाणा को न तो भाजपा राजनीतिक नेतृत्व दे रही है और न ही विकास में समुचित भागीदारी। फिर वे भाजपा का अंधा समर्थन करके क्या पा रहे है? विद्रोही

राव इन्द्रजीत सिंह बताये कि जब भाजपा में दक्षिणी हरियाणा व उनको न तो सम्मान मिल रहा है न ही क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है और न ही सम्मानजनक सत्ता में भागीदारी मिल रही है तो फिर वे भाजपा का पिछलग्गू बनकर अहीरवाल व दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त करके इसमें भागीदार क्यों बन रहे है?  विद्रोही   

10 अक्टूबर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा में भाजपा की जीत को दक्षिणी हरियाणा की जीत बताते हुए भाजपा नेतृत्व से पूछा कि जिस दक्षिणी हरियाणा ने 28 विधानसभा सीटों में से 21 सीटे भाजपा को दी है, उस क्षेत्र को भाजपा को क्या मुख्यमंत्री पद देगी? विद्रोही ने कहा कि भाजपा की जीत में सबसे बडा योगदान अहीरवाल का है जहां अहीरवाल की 14 सीटों में से 12 सीटे भाजपा को मिली है। भाजपा की जीत में सबसे बडा योगदान गुरूग्राम, भिवानी-महेन्द्रगढ़ व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का है। उक्त तीनों लोकसभा क्षेत्र से ही भाजपा को 21 सीटे मिली है। वहीं यही क्षेत्र पूर्णतया पिछडा वर्ग बाहुल्य है। पिछडे वर्ग के हित मेें मगरमच्छी आंसू बहाने वाले मोदी-भाजपा फिर पिछडा वर्ग बाहुल्य इस क्षेत्र के नेता राव इन्द्रजीत सिंह को मुख्यमंत्री क्यों नही बनाते?

वहीं विद्रोही ने अहीरवाल व दक्षिणी हरियाणा के लोगों से भी पूछा कि वे गंभीरता से विचारे कि उनके बल पर भाजपा ने हरियाणा में तीन बार सरकार बनाने में सफलता पाई है, फिर भी इस क्षेत्र से भाजपा ने तो हरियाणा में मुख्यमंत्री बनाया और न ही केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री बनाया और न ही इस क्षेत्र का समुचित विकास किया जबकि हरियाणा के कुल राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा केवल गुरूग्राम से मिलता है। भाजपा सत्ता मलाई चाटे अहीरवाल-दक्षिणी हरियाणा के बल पर और प्रदेश का विकास हो गुरूग्राम के राजस्व पर और इस क्षेत्र को न तो भाजपा राजनीतिक नेतृत्व दे रही है और न ही विकास में समुचित भागीदारी। फिर वे भाजपा का अंधा समर्थन करके क्या पा रहे है? 

 विद्रोही कहा कि भाजपा की तीसरी जीत पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राव इन्द्रजीत सिंह ने खुलेेआम कहा हमारे बल पर भाजपा सरकार लगातार तीसरी बार बन रही है, फिर भी हमें न अपेक्षित सम्मान मिल रहा है और न ही विकास व भाजपा की सत्ता में पर्याप्त सम्मानजनक भागीदारी मिल रही। ऐसी स्थिाति में राव साहब का भी कर्तव्य बनता है कि वे बताये कि जब भाजपा में दक्षिणी हरियाणा व उनको न तो सम्मान मिल रहा है और न ही क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है और न ही सम्मानजनक सत्ता में भागीदारी मिल रही है तो फिर वे भाजपा का पिछलग्गू बनकर अहीरवाल व दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त करके इसमें भागीदार क्यों बन रहे है?     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!