हजारों साथियों के साथ नवीन गोयल के साथ आए सुमेर सिंह तंवर

भाजपा छोडक़र आए सुमेर सिंह तंवर ने नवीन गोयल को दिया समर्थन

-पटौदी से थे टिकट के मजबूत दावेदार, भाजपा ने की अनदेखी

-भाजपा को छोडक़र नवीन गोयल का साथ देने का किया ऐलान

गुरुग्राम। करीब 35 साल तक भाजपा में सेवाएं देते रहे कद्दावर नेता सुमेर सिंह तंवर ने भाजपा को अलविदा कहने के बाद रविवार को अपने हजारों साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ नवीन गोयल को समर्थन दिया। नवीन गोयल ने उनका स्वागत करते हुए सदा सम्मान देने की बात कही। समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

सुमेर सिंह तंवर के साथ अंकित सिंह, गौरव कालरा, राजन दत्त, अशोक सौदा, सुदेश वर्मा, विकास मल्होत्रा, पवन कुमार, राम, रोहित ढिका, धीरज आहूजा, पीयूष शर्मा, पूर्व पार्षद विजय कटारिया, ेप्रधान कबीर सभा डॉक्टर लाल नूनीवाल, प्रधान रविदास सभा योगेंद्र, प्रधान धानक सभा रविंद्र कुमार, प्रधान वाल्मीकि सभा प्रताप नगर किरपा राम, नरेश, वाल्मीकि सभा नई बस्ती जुगेश, गौरी शंकर वर्मा, सुरेश कालसन,अशोक सौदा, आलेख कुमार, मनीष वर्मा, रमेश नागपाल, पंकज वर्मा, नरेंद्र नागपाल, विक्रम सैनी, दीपक सम्राट, गगन गुलाटी, मनोज गर्ग, शिव गर्ग, अनुज फिरोज गांधी, दीपक बंसल, प्रेम चौहान कारोला, हैप्पी पहलवान करोल, रविंद्र स्वामी पटौदी, कमल कालरा, अशोक सेन, काबुल सिंह, जयप्रकाश यादव पारस ट्रेवल्स, ओमप्रकाश वर्मा, सुखदयाल, चंदन, प्रकाश,अनुज, कुशल वर्मा, संदीप सोनी, सतीश छाबड़ा, तुषार वर्मा, प्रथम वर्मा, कार्तिक, राहुल, पवन सतीश, शांति शर्मा, अमित शर्मा, राकेश सैनी, महेंद्र सैनी, राजेश केम,अजय जैन, विजय कटारिया पूर्व प्रधान रोहिल्ला समाज, मोहम्मद ओसामा (गुड्डू), महिला मंडली से प्रमिला, कृष्णा, धन्नो, इंद्रावती, कमलेश, विमला, सावित्री, ललित, संतरा, पिंकी मांजू आदि बड़ी संख्या में लोगों ने नवीन का समर्थन दिया।

नवीन गोयल ने कहा कि सुमेर सिंह तंवर ने पार्टी में हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया। वे जहां भी काम करते हैं, पूरे समर्पण भाव से काम करते हैं। अपनी बात के धनी और खरे सुमेर सिंह तंवर के साथ उनके बहुत पुराने संबंध हैं। सर्व समाज के लिए उन्होंने काम किया है। इसलिए आज उनका सर्व समाज में अपना अहम स्थान है। नवीन गोयल ने कहा कि सुमेर सिंह तंवर का साथ और समर्थन मिलने से वे और अधिक मजबूत हो गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद सर्व समाज के प्रधानों, समाजसेवियों, आरडब्ल्यूए सदस्यों से नवीन गोयल ने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वे सदा सर्व समाज को साथ लेकर चले हैं और ऐसे ही काम करते रहेंगे। हमें राजनीति में सेवा करनी है। सेवा में ना कभी कोई कमी आने दी और ना ही आने देंगे। गुडग़ांव का विकास करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से गुडग़ांव की जनता से अपील की कि आने वाली 5 अक्टूबर को सबसे पहले मतदान करना है। ईवीएम में 12वें नंबर पर कांच का गिलास का चुनाव निशान होगा। उसके सामने का बटन दबाकर सेवा और स्वच्छ राजनीति की शुरुआत हमें करनी है। सिर्फ चुनाव जीतना ही हमारा उद्देश्य ना हो, हमें एक नया रिकॉर्ड गुडग़ांव में बनाना है। ेूेूनवीन गोयल को समर्थन देने की घोषणा करते हुए सुमेर सिंह तंवर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जो दिया जाना चाहिए था। अब पार्टी अपने पथ से भटक गई है। वे हमेशा संगठन की सेवा करते रहे। समाज की सेवा में वे ऐसे ही काम करते रहेंगे। भाई नवीन गोयल का अपने सभी साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ वे चुनाव संभालेंगे। नवीन गोयल को विजयी बनाकर हमें अब नई राजनीति की शुरुआत करनी है। सभी बिरादरी को एक साथ लेकर हम चल रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!