कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पिटारा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भाजपा जो भी कहती है, संकल्प के साथ पूरा करती है : बड़ौली

चंडीगढ़, 18 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पिटारा कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही झूठी गारंटी देती आ रही है। अब कांग्रेस की इन गारंटियों पर कोई भी भरोसा करने वाला नहीं है। जनता का भरोसा मोदी और नायब की गारंटी पर है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, जबकि कांग्रेस के लोग बोलते बहुत कुछ है पर करते कुछ  नहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ जनता भाजपा की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अब कांग्रेस की सच्चाई देश और प्रदेश के लोगों के सामने है। फरीदाबाद एनआईटी के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कांग्रेस के कोटा कल्चर की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सिफारिश और पैसे का लेन-देन करके ही युवाओं को नौकरी देती है। कांग्रेस की सरकार में नौकरियों का कोटा तय होता है यह कांग्रेस प्रत्याशी ने साफ कर दिया। कांग्रेस योग्यता और मैरिट के मापदंड को नहीं मानती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सदा ही योग्यता को नकारा गया है, जबकि भाजपा ने योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी है। कांग्रेस के पर्ची और खर्ची के सिस्टम को भाजपा सरकार ने खत्म किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो चुनाव चल रहे हैं, कांग्रेस की सरकार भी नहीं बनी है, लेकिन कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के नेताओं ने अभी से ही पर्ची और खर्ची के सिस्टम पर काम करना शुरू कर दिया है। 50 वोट पर एक नौकरी देने वाले कांग्रेस के इस कल्चर पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार करना, परिवारवाद को बढ़ावा देना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि कांग्रेस की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे यह काफी चिंता का विषय है। 

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!