गुरुगाम में आम आदमी पार्टी को लगा जोरदार झटका

पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल अपने बेटे के साथ भाजपा में हुई शामिल

गुरुग्राम, 8 सितंबर। विधानसभा चुनाव के वक्त रविवार को गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने अनीता अग्रवाल और समर्थ अग्रवाल को पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया एवं श्रीमती अनु यादव भी उपस्थित रही।

अनीता अग्रवाल और उनके बेटे समर्थ अग्रवाल का भाजपा में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं। इस मौके पर अनीता अग्रवाल और समर्थ अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष कमल यादव और उषा प्रियदर्शी समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और वादा किया कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस मौक़े पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, यादराम जोया,अन्नू यादव,विपिन यादव मौजूद रहे

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!