भाजपा ने 10 साल के शासन में लोगों को सिर्फ दफ्तरों के चक्कर कटवाएं-विकास यादव पूर्व आईएएस

भारत सारथी/ कौशिक 

 नारनौल। पूर्व आईएएस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में केवल लोगों को उलझाया है। इन 10 सालों में लोगों के कोई काम नहीं हुए तथा लोग सरकारी कार्यालय के चक्कर काटते रहे। वे अपने जनसंपर्क अभियान के तहत खानपुर, खासपुर और जाट गुवाना गांव में ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। विकास यादव ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल फाइलों की सरकार रह गई। भारतीय जनता पार्टी ने अनेक पोर्टल खोल दिए। जिससे लोगों को परेशानी हुई। लोग पोर्टल में ही उलझे रह गए। अपने आप को पारदर्शी दिखाने के लिए सभी काम ऑनलाइन कर दिए, जबकि इन ऑनलाइन कार्यों की फाइल दफ्तर में इधर से उधर चक्कर काटती रही।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में अपने आप को जीरो टॉलरेंस बताने वाली इस सरकार के अधिकारियों ने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया है। पहले जो काम बिना किसी पैसे के लिए होता था, उन कामों के लिए अब 10 लाख तक की डिमांड सरकारी अधिकारी करते हैं। वहीं फाइलों में भी एक कागज लगाने की बजाय उनका बोझ बढ़ाने के लिए लोगों से सैकड़ो कागज मंगवा लेते हैं। जिसके चलते लोग चक्कर काट काट कर परेशान हो जाते हैं। मजबूरी में उनको रिश्वत देकर अपना काम करवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर यह सब खत्म हो जाएगा तथा लोगों को ऑनलाइन व पोर्टल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के राज से परेशान हो चुकी है तथा  जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने उनको मौका दिया तो वह यहां के लोगों के लिए ऐसे कार्य करेंगे की जनता उनको हमेशा याद रखेगी।

Previous post

नारनौल के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व गांवों के सरपंचों ने की कांग्रेसी नेता विधायक राव दान सिंह से की मुलाकात 

Next post

पटौदी पॉलिटिक्स की पिच …….. 2019 में बुरी तरह से फ्लॉप  रहा कांग्रेस का खिलाड़ी उम्मीदवार

You May Have Missed

error: Content is protected !!