जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ो प्रतियोगिता पुराना जेल काॅम्लेक्स मैदान पर सोमवार सायं चार बजे से

जन्माष्टमी पर सोमवार होगी मटकी फोड़ो प्रतियोगिता

मटकी फोड़ो प्रतियोगिता के साक्षी बनेंगे महाभारत के करण-अर्जुन

गुरुग्राम। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के संयोजन मेें जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुग्राम की पहली मटकी फोड़ो प्रतियोगिता सोमवार को पुराना जेल काॅम्पलेक्स मैदान पर सायं चार बजे से आयोजित की जाएगी। महाभारत टीवी सीरियल मे ंकरण और अर्जुन की भूमिका निभाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज धीर और अर्जुन फिरोज खान इस आकर्षक इनामी प्रतियोगिता के साक्षी रहेंगे।

पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के अनुसार अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की युवा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुग्राम में पहली बार इतने भव्य स्तर पर मटकी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पिछले एक महीने से भी अधिक समय से जुटे हुए थे। वैश्य महासम्मेलन की महिला शाखा की सदस्यों के साथ अन्य वर्ग महिलाएं भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रही थीं।

वैश्य महासम्मेलन के जिला युवा अध्यक्ष विवेक गुप्ता का कहना है कि मटकी फोड़ो प्रतियागिता के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अर्जुन फिरोजखान और करण की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर के इस कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। उनके आने से समारोह और भव्य होने का विश्वास है।

श्री विवेक गुप्ता का कहना है कि प्रतियागिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सायं चार बजे से मटकी फोड़ो प्रतियागिता शुरु करा दी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जारी रहेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!