नायब सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से टेंशन में है कांग्रेस : पंडित मोहन लाल कौशिक

परिवारवाद के भंवर में फंसी कांग्रेस तीसरी बार भी चखेगी हार का स्वाद : कौशिक

गुरुग्राम पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य और स्वागत और अभिनंदन

चंडीगढ़,  13 अगस्त। गुरुग्राम में आयोजित अभिनंदन समारोह में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी घोषणाओं से कांग्रेस टेंशन में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार भी सरकार बनेगी और कांग्रेस तीसरी बार भी हार का स्वाद चखेगी। पंडित मोहन लाल कौशिक मंगलवार को अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री कौशिक ने समारोह में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
गुरुग्राम पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी-नायब सैनी जिंदाबाद, मोहन लाल कौशिक जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को भाजपामय बना दिया।

अभिनंदन और स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने इस स्वागत को कार्यकर्ताओं का स्वागत बताया। श्री कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा हर चुनाव को जीतती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है और कार्यकर्ताओ ंका मान-सम्मान सर्वोपरि है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी गरीब, युवा, महिला और किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाओं से हरियाणा के लोगों के चेहरों पर खुशियां हैं। सीएम सैनी ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है।समारोह में बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि गरीबों को हैपी कार्ड के जरिए 1000 किलोमीटर की यात्रा का लाभ नायब सरकार दे रही है। किसानों के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए हैं उतने विपक्ष की किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम सैनी की सोच है कि हरियाणा में हर गरीब व्यक्ति के सिर पर छत होनी चाहिए, इसलिए सीएम आवास योजना के तहत गरीब लोगों को मकान और प्लॉट दिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम सैनी द्वारा आज 3774 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पर भी सीएम का आभार जताया।  

कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर उत्साह मना रही कांग्रेस पर सीएम सैनी की घोषणाओं ने ब्रेक लगा दिया है। सीएम सैनी की कार्यप्रणाली से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया है।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 में गुरुग्राम जिला की चारों सीटों पर कमल खिला था, लेकिन 2019 में जो चूक हुई उसकी पूर्ति अब चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाकर करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा और तीसरी बार नायब सरकार के नारे भी लगवाएं।  

प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन की मूलभावना से भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर तथा जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी की कार्यशैली हरियाणा का जनमानस खुश है। नायब सैनी हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष कमल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक और सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विश्वास दिलाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

सम्मेलन में मुख्य रूप से संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, समय सिंह भाटी, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, रश्मी, बोधराज सीकरी, नवीन गोयल, मुकेश पहलवान, मनोज शर्मा, मधु आजाद, बिमला चौधरी, महेश चौहान, हरविंद्र कोहली, तिलक राज मल्होत्रा, शैलेन्द्र पांडेय, मीडिया प्रभारी गजेंद्र गुप्ता, सह मीडिया प्रमुख पवन यादव, राकेश राणा आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!